27 नवंबर को साढ़े 4 घंटे संगम नगरी में रहेंगे सीएम योगी, डिप्टी सीएम और नगर विकास मंत्री भी रहेंगे साथ

प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को संगम नगरी आएंगे। सीएम इलाहाबाद विश्वविद्यालय,एमएनएनआईटी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे इसके बाद सीएम विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ के कार्यों को देखने के लिए संगम क्षेत्र जाएंगे।सीएम तकरीबन साढ़े चार घंटे संगम नगरी में रहेंगे। सीएम 10.50 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री,नगर विकास मंत्री और औद्योगिक विकास मंत्री भी आएंगे।

रविवार रात जारी हुए कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 10.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर सीएम योगी का हेलीकाप्टर उतरेगा।सीएम पुलिस लाइन से इलाहाबाद विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और 100 मिनट रुकेंगे। सीएम विवि से दोपहर 12.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

यहां 45 मिनट तक विश्राम करने के बाद दोपहर 1.20 बजे नगर निगम जाएंगे।यहां शहर की सफाई पर निगरानी के लिए नवनिर्मित कंट्रोल रूम का निरीक्षण और अनावरण करेंगे। 10 मिनट बाद सीएम नगर निगम से नागवासुकि मंदिर का दर्शन करने जाएंगे। दर्शन के बाद सीएम गंगा रीवर फ्रंट, झूंसी रेलवे ब्रिज से संगम तक गंगा की ड्रेजिंग और पांटून पुलों का काम और 13 दिसंबर को संगम नोज पर प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के बाद आईट्रिपलसी का निरीक्षण करेंगे।

दोपहर 2.25 बजे परेड में सभास्थल पर स्वच्छता उपकरण, फायर, जल पुलिस, रेडियो और विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में उपयोग होने वाले उपकरणों का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम स्थल पर सीएम स्वच्छ कुम्भ की परिकल्पना पर लघु फिल्म देखेंगे। यहीं पर गूगल के साथ एमओएम का हस्तांतरण करने के साथ स्वच्छाग्रही, सफाईकर्मियों को यूनिफॉर्म किट और नाविकों को लाइफ जैकेट और स्वच्छ कुम्भ कोष के अंतर्गत आच्छादित कर्मियों को बीमा प्रमाण पत्र वितरण का शुभारंभ के पश्चात सभा को संबोधित करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000