दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की गोली माकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या को लेकर आजसू पार्टी (ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन) ने गुरुवार को रांची बंद का ऐलान किया है।

आक्रोशित लोगों से सड़क जाम कर किया प्रदर्शन…

आपको बता दें कि दोपहर तीन बजे कांके चौक पर अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मार दी। इसके रिम्स ले जाते समय उन्होंने दम तोड दिया। इस हादसे के बाद कांके चौक पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी सख्या में लोग सड़क पर उत्तर पर प्रदर्शन किया।

मामले की जांच कर रही है पुलिस…

बताया जा रहा कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर को गोली मार दी। आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

बाबूलाल मरांडी और सुदेश महतो पहुंचे रिम्स…

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह रिम्स हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जांच की मांग की है। वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी रिम्स परिसर में उपस्थित हैं।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

पुलिस ने दावा किया है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में ​शामिल एक अपराधी को पकड़ लिया है। आरोपी को पिठौरिया से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अनिल टाइगर की हत्या की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000