पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के बगल में बैठा पुलिस का वांटेड अपराधी, ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह

भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह भले ही विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाए थे, परन्तु अभी भी वह क्षेत्र में अपनी धमक बरकरार रखने के लिए अपने समर्थकों सहित शासन व जिला प्रशासन से अपने रुतबे को कायम रखने की पूरी कोशिश करते हैं। पट्टी विधानसभा में चार विकास खंड हैं और चारों विकास खंडों पर पूर्व मंत्री मोती सिंह का आधिपत्य अभी भी बना हुआ है। मंगरौरा विकास खंड पर अपने एकलौते बेटे राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन तो पट्टी विकास खंड पर अपने सगे भतीजे राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू को निर्विरोध कराकर क्षेत्र में अपना दबदबा बनाये रखने में सफल रहे। इसके अलावा विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम पर अपने अति करीबी सुशील कुमार सिंह को भी ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध आसीन कराकर उनका मनोबल ऐसा बढ़ाया कि अब वह उनकी पकड़ से बाहर निकल चुके हैं।  

 

पट्टी विधानसभा की बात करें तो पूर्व मंत्री मोती सिंह के परिजन भी उन्हें इतना बदनाम नहीं किये जितना बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह कर रहे हैं। उनके आतंक से पूर्व मंत्री की छवि लगातार धूमिल होती जा रही है। बावजूद इसके पूर्व मंत्री मोती सिंह क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों को नजरंदाज कर सुशील कुमार सिंह को गले लगाये हुए हैं। पट्टी के लोग दबी जुबान से कहने लगे हैं कि पूर्व मंत्री मोती सिंह कोई कमजोर नस बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह के हाथ लग गई है जिसकी वजह से पूर्व मंत्री मोती सिंह न चाहते हुए भी सुशील कुमार सिंह को अपने से दूर नहीं कर पा रहे हैं। इस बात की क्षेत्र में उस समय चर्चा शुरू हो गई जब दो दिन पहले बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह सहित पांच साथियों पर पट्टी कोतवाली में अपराध संख्या- 0251/2023 आईपीसी की धारा- 386, 419, 420 व 506 के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

पट्टी कोतवाली में ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह सहित उनके पाँच गुर्गों पर मुकदमा लिखे जाने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि हो सकता हो पूर्व मंत्री मोती सिंह अब ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह को अपने से दूर कर दें। लोंगो के कयास पर उस समय पानी फिर गया जब पट्टी में पूर्व मंत्री मोती सिंह का कार्यक्रम लगा और उस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह पहले की भांति पूर्व मंत्री मोती सिंह अपने नजदीक ही ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह को बैठाये रखे। यही नहीं बगल में बैठकर ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह केला खा रहे थे और मानो यह सन्देश दे रहे थे कि पूर्व मंत्री जी आपका यूं ही आशीर्वाद बना रहा तो हम इस केले की तरह पट्टी की जनता को छिलका निकाल कर खा जायेंगे। फिलहाल पूर्व मंत्री मोती सिंह के बगल में बैठा बाबा बेलखरनाथ धाम के ब्लॉक प्रमुख सुशील कुमार सिंह पूरी ब्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा था और क्षेत्र की जनता में यह सन्देश देने का काम किया कि उसके ऊपर एक मुकदमा नहीं सैकड़ों मुकदमें भी पुलिस लिख लेगी तो भी कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000