युवक पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला के घर पर चला बुलडोजर लगाया गया NSA

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले प्रवेश शुक्ला पर कार्रवाई तेज हो गई है। एनएसए के तहत प्रवेश शुक्ला पर कार्रवाई हो रही है। वहीं, अब उसके कुबरी स्थित घर पर बुलडोजर चला है। प्रशासन ने उसके घर के अतिक्रमित हिस्से को तोड़ दिया है। सरकार की तरह से कहा गया है कि प्रवेश शुक्ला के खिलाफ जो कार्रवाई होगी, वह पूरे प्रदेश में नजीर बनेगा। इसके साथ ही बीजेपी ने इस मामले में एक जांच कमेटी बना दी है। वह मामले की जांच करेगी। दरअसल, शासन से निर्देश मिलने के बाद बड़ी संख्या में अधिकारी प्रवेश शुक्ला के गांव में पहुंचे थे। वहां पर उसके घर को बुलडोजर से तोड़ा गया है। इसके साथ ही उस पर एनएसए लगाया है। प्रवेश शुक्ला से गिरफ्तारी के बाद थाने में अधिकारियों ने पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो डेढ़-दो साल पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद ही प्रवेश शुक्ला पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग हो रही थी।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलेगा। अतिक्रमित हिस्सा को चिह्नित घर उसके घर को तोड़ दिया गया है। वहीं, इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक जांच कमेटी गठित की है। राज्य कोल जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामलाल रौतेल को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में विधायक शरद कोल, विधायक अमर सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह हैं। यह कमेटी मामले की जांच कर त्वरित रिपोर्ट सौंपेगी। गौरतलब है कि बीजेपी के कथित नेता प्रवेश शुक्ला ने आदिवासी पर पेशाब कर दिया था। वीडियो सामने आने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि पूरे प्रदेश में अलग नजीर पेश होगा। अब प्रवेश शुक्ला पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000