भाई बना भाई का हत्यारा, कुल्हाड़ी से काट कर शव अंगान में ही दफनाया, शराब के नशे में क़ुबूल किया गुनाह

मैनपुरी में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के आंगन में समरसेबल के गड्ढे में दफना दिया। घटना के चौथे दिन गुरुवार को शराब के नशे में यह बात घर वालों को बताने लगा।  इसके बाद घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आंगन में खुदाई कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।  घटना कुरावली थाना क्षेत्र की है।

आएये जाने पूरा मामला

सालिमपुर में रहने वाले हरम स्वरूप का बड़ा बेटा पूरन  गांव के बाहर सरकारी कॉलोनी में रहता है। उसके दो भाई राज मिस्त्री नेकसू उर्फ हरस्वरूप और सत्यवान गांव में ही पुराने मकान में रहते थे। चार दिन पहले रविवार को नेकसू की पत्नी मुनक्का देवी रात में अपने बच्चों को साथ लेकर जेठ पुरन के मकान पर पहुंची। वह बच्चों के साथ वहीं पर सो गई। देर रात शराब के नशे में नेकसू और सत्यवान के बीच झगड़ा हो गया। दोनों आपस में गाली गलौज करने लगे। इसी बीच सत्यवान ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से नेकसू पर हमला कर दिया। नेकसू  की मौके पर मौत हो गई। रात में नशा उतारने पर सत्यवान भाई का खून से लथपथ  शव देखकर घबरा गया। रात में ही उसने आंगन में समरसेबल के गड्ढे पर रखें पटिया को हटाकर नेकसू  का शव उसमें डाल दिया। उसके ऊपर मिट्टी डालकर पटिया रख दी।

बड़े भाई को भी दी मारने धमकी 

थक हार कर बुधवार को  मुनक्का और पुरन कोतवाली पहुंचे। वहां ने नेक्सू  के गायब होने की शिकायत की। इसका बाद दोनों घर लौट आए। गुरुवार सुबह नशे में सत्यवान अपने बड़े भाई पूरन से झगड़ा करने लगा। उसने कहा जैसे मैंने नेक्सू  को काट दिया, वैसे ही तुझे भी काट कर मिट्टी में दबा दूंगा। यह सुनकर घर वालों के होश उड़ गए और वह चीखने लगे। चीख  पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद पूरन  ने मोहल्ले वालों की मदद से सत्यभान को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी सत्यभान  से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000