अब्दुल के साथ खड़े इन सभी का जानिए कांड, मदरसे की आड़ में खेल रहे थे बड़ा खेल

प्रयागराज। मदरसे में मुस्लिम छात्र धार्मिक तालिम लेने के लिए आते हैं। मुस्लिम समाज में मदरसे को पवित्र नजर से देखा जाता है,लेकिन मदरसे का मौलवी ही अगर मदरसे की आड़ में गलत काम करने लगे तो क्या ही कहा जाए।सिविल लाइंस पुलिस ने एक ऐसा खुलासा किया है,जिसे जान हर कोई दंग में है।

पुलिस ने मदरसे के मौलवी मोहम्मद तफ़सीरुल,आरीफीन, मोहम्मद अफजल,मोहम्मद साहिद और जाहिर ख़ान उर्फ अब्दुल जाहिर को गिरफ्तार किया है। ये सभी मदरसे की आड़ में नकली नोट छापने का काम कर रहे थे। यह पूरा गिरोह नकली नोटों को मदरसे के अंदर छापता था। इनका मानना था कि मदरसे में होने से कभी ये पकड़े नहीं जाएंगे और मदरसे में कभी छापेमारी नहीं होगी।

अतरसुइया इलाके में मदरसा जामिया हबीबिया मस्जिद ए आजम नाम का मदरसा है। मदरसे के मौलवी तफसीरुल ने गिरोह के सदस्यों को मदरसे का एक कमरा दिया।वहीं से ये सभी मिलकर नकली नोटों को छापने का काम करते थे। मदरसा होने से किसी पर इनको शक भी नहीं होता था।ऐसे में ये बड़े आराम से मदरसे में नकली नोटों को छाप रहे थे।

जांच में सामने आया है कि ये सभी सिर्फ 100 रुपये का नोट ही छापते थे। इनका मानना था कि इन नोटों को बड़े आराम से मार्केट में चलाया जा सकता है और इसपर लोगों की निगाह भी कम ही जाती है। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को मदरसे में नकली नोटों की छपाई की जानकारी दे दी। पुलिस अलर्ट हो गई और पुलिस ने मौके से ही इन सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से 1लाख 30 हज़ार रुपए के नकली नोट, अर्धनिर्मित करेंसी और प्रिंटर भी बरामद किया है।

पुलिस ने इन सभी के खिलाफ धारा-178,179,180,181,182(1) के तहत केस दर्ज किया है। सभी को जेल भी भेज दिया गया है।इस गिरोह का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम भी दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000