साले ने सुपारी देकर शूटरों से कराई जीजा की हत्या, 15 लाख रुपये में तय हुआ था सौदा

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक तीन पुलिस ने 21 फरवरी को डाटा सेंटर के पास 29 साल के मनजीत मिश्रा नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक मनजीत मिश्रा बिहार दरभंगा का रहने वाला था और गाजियाबाद के वसुंधरा में रहकर डाटा सेंटर में नौकरी करता था।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मनजीत मिश्रा अपनी कार लेकर डाटा सेंटर ड्यूटी के लिए निकला था। उसी समय पहले से ही घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोलमी मारी। जांच के दौरान पुलिस ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और आरोपी की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

साले ने कराई जीजा की हत्या…

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस हत्या को अंजाम पारिवारिक विवाद के चलते दिया गया। मनजीत मिश्रा ने मेघा नाम की युवती से 28 जनवरी 2024 को शादी की थी। शादी के 15 दिन बाद मनजीत के पिता प्रमोद मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों में झगड़ा शुरू हुआ।

मेघा के भाई सचिन ने अपने साथी प्रवीण (उर्फ तिल्के) के साथ मिलकर मनजीत मिश्रा की हत्या की साजिश रची. सचिन ने प्रवीण को 15 लाख रुपये का वादा किया, जिसमें से 5 लाख रुपये दिसंबर 2024 में दे दिए गए. प्रवीण ने अपने ही गांव से शूटर हायर किए

ओयो होटल 5/17, साइट 4, लोनी रोड, इंडस्ट्रियल एरिया मोहन नगर, गाजियाबाद में रुकने का इंतजाम किया. योजना के अनुसार, शूटरों ने मनजीत की गाड़ी का पीछा करते हुए उसे टक्कर मार दी और गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को ₹25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस ने सचिन राठौर (नई दिल्ली, थाना आनंद विहार निवासी) और प्रवीण उर्फ तिल्के (जिला बागपत, संतोषपुर बाघू निवासी) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000