उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ के लालगंज में शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म; आरोपी ने पीड़िता को दी जान से मारने की धमकी By Khulasa India News Desk Last updated Feb 24, 2025 454 प्रतापगढ़ के लालगंज में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी तीरथ गुप्ता ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता लालगंज कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति की मृत्यु के बाद कान का पुरवा बेलहा गांव का तीरथ गुप्ता उससे संपर्क में आया। आरोपी ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उसने महिला के साथ मारपीट भी की। पुलिस में शिकायत करने की बात पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने लालगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल नीरज यादव के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध 454 Share