शादी में ससुराल आए जीजा की फुफेरे सालों ने गोली मारकर की हत्या, हत्या कर डीजे पर नाचते रहे कातिल, पैंट पर खून के छींटों से बेनकाब

शाहजहांपुर। बरात में आए जीजा की फुफेरे सालों ने शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी बरात में शामिल हो गए और डीजे पर डांस भी किया। जीजा के लापता होने और आरोपियों के पैरों में खून लगा होने के कारण उनका भंडा फूट गया और पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। अवैध संबंधों में हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की आशंका है। हालांकि मृतक के परिजनों का कहना है कि घटना पैसों को लेकर की गई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के गांव सिसोरा निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार की ससुराल निगोही थाना क्षेत्र के गांव जेवा मुकुंदपुर में ससुराल थी। उसकी पत्नी सोनी की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसकी ससुराल में चचिया ससुर उमेश की बेटी किरन की शुक्रवार को शादी थी। वह अपने 12 वर्षीय बेटे केशव को लेकर मोहम्मदी से ससुराल निगोही कार से शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे पहुंचा और शादी में शिरकत की।

इस दौरान उसके फुफेरे साले अभिषेक व अमन निवासी गणेपुर थाना शाहाबाद जिला हरदोई अमित के पास आए और दोनों ने हालचाल लेने के बाद पैर छुए। दोनों साले उससे बात करते-करते कहने लगे कि चलो शराब पी आएं। फुफेरे साले अमित को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर चक रोड पर ब्रहमदेव मंदिर के निकट ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने अमित की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों आरोपी एक घंटे बाद आकर शादी में शामिल हो गए। सरोज कुमार को उनका भतीजा अमित शादी में नहीं दिखायी दिया तो उन्होंने फोन मिलाया, उसका फोन स्वीच आफ था।

सरोज को अभिषेक व अमन पर शक हुआ। दोनों के पैर में खून लगा देखा और चुपचाप रहा। परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो देर रात गांव के बाहर अमित का शव चक रोड पर ब्रहमदेव मंदिर के निकट खून से लथपथ मिल गया। उसके कनपटी में गोली लगी थी। उन्होंने थाना पर सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि शादी समारोह में आए अमित की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की रिपोर्ट दो लोगों के खिलाफ दर्ज कर ली गई है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मृतक के चचेरे भाई विनीत का कहना है कि अमित की पैसे को लेकर हत्या की गई है, उसके पास 25 हजार रुपये थे। इधर पुलिस का मानना है कि आरोपी अभिषेक को शक था कि उसकी पत्नी से अमित के संबंध थे। हालांकि सरोज कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके भतीजे अमित कुमार को आरोपी अमन व अभिषेक बरात में से बुलाकर गांव के बाहर शराब पिलाने के बहाने ले गए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस लाइन से फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंची और नमूने लिए। कार्यवाहक थाना प्रभारी रामायण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है और विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना का शीघ्र खुलासा होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीजा के बाद भांजे को मारने की योजना थी

मृतक अमित कुमार के परिवार वालों का कहना है कि वह अपने बेटे केशव के साथ बरात में आया था। दोनों आरोपी अभिषेक व अमन घटना के बाद डीजे पर डांस करने लगे थे। दोनों आरोपियों ने अमित के बेटे से कहा कि चलो पापा ने बुलाया है। उसने जाने से मना कर दिया। केशव ने परिवार वालों को बताया कि दोनों लोग उसे अपने साथ ले जा रहे है। परिवार वालों ने कहा था कि अमित मिल जाने के बाद जाने देंगे। आरोप है कि भांजे को भी मारने की योजना थी।

खून लगा देखकर शक हुआ

मृतक अमित कुमार के ससुराल वालों ने देखा कि आरोपी अभिषेक और अमन के पैरों में खून के दाग थे। इसलिए उस पर शक हो गया। इधर, परिवार के अन्य लोग गांव के बाहर अमित की तलाश कर रहे थे। उसकी शव मिल गया तो ससुराल वालों ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों आरोपी लड़की किरन के ममेरे भाई थे, जिसकी शादी थी।

परिवार में मचा कोहराम 

मृतक अमित कुमार खेतीबाड़ी करता था। उसके पिता बिशंभर दयाल की एक साल पहले बीमारी से मौत हो गयी थी। उसकी पत्नी सोनी की कुछ साल पहले मौत हो गयी थी। उसकी मां मीरा देवी घर पर रहती हैं। उसका छोटा भाई मोहित पढ़ाई कर रहा है। वह ही परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया। 

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000