उत्तरप्रदेशगाजियाबाद गाजियाबाद में हादसा, ACP कार्यालय की छत गिरी, मलबे में दबने से सब-इंस्पेक्टर की मौत By Pratibha Rajdar Last updated May 25, 2025 215 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में भारी बारिश और तूफान के चलते हादसा हुआ है। इस हादसे में एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई है।दरअसल, रविवार तड़के भयंकर तूफान और बारिश के कारण दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एसीपी कार्यालय की छत गिर गई। जिसके चलते हादसा हो गया और इस हादसे में मलबे में दबकर एक सब-इंस्पेक्टर की जान चली गई। सब-इंस्पेक्टर का नाम वीरेंद्र मिश्रा बताया जा रहा है। वहीं छत गिरने की जानकारी होने पर सब-इंस्पेक्टर को बचाने के लिए आसपास के लोग और पुलिसकर्मी मदद के लिए पहुंचे। आनन-फानन में सब-इंस्पेक्टर को मलबे से बाहर निकाला गया और नाईपुरा स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद वीरेंद्र मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आला अधिकारियों और सब-इंस्पेक्टर के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। समाचार 215 Share