मकान का विवाद पर भाई ने की भाई की हत्या: पत्नी ने फोन करके घर बुलाया था घर, देवर ने कहासुनी में भाई को कर दिया लहू-लुहान

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में मकान बंटवारे के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, जहां छोटे भाई दीपक ने बड़े भाई सचिन वर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल सचिन ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की भगवतपुरा कॉलोनी में बुधवार रात दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मकान बंटवारे के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक 36 वर्षीय सचिन वर्मा सराफा कारीगर था। पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ कुक्की को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है।

विवाद बढ़ा, कहासुनी से हत्या तक पहुंचा मामला

पत्नी शिवानी की ओर से दर्ज FIR के अनुसार, सचिन और दीपक के बीच मकान को लेकर पिछले पांच वर्षों से विवाद चल रहा था। बुधवार रात करीब 8 बजे दीपक बातचीत के बहाने भाई के पास आया। दोनों में कहासुनी बढ़ी और आरोप है कि दीपक ने सब्जी काटने वाले चाकू से सचिन की जांघ पर वार कर दिया।

  मुख्य नस कटने से सचिन वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजन उसे गंभीर हालत में KMC अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ज्यादा रक्तस्राव के कारण सचिन ने दम तोड़ दिया।

पांच साल पुराना मकान विवाद, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

परिवार में तीन भाई दिग्विजय, सचिन और दीपक पैतृक मकान को लेकर समय-समय पर भिड़ते रहे थे। दीपक अपना हिस्सा बेचने की जिद कर रहा था, जबकि बड़ा भाई दिग्विजय अपने परिवार के साथ आगे दूसरे मकान में रहता है।30 नवंबर को दिग्विजय के बेटे मयंक वर्मा की शादी है। तैयारियां चल रही थीं, लेकिन सचिन की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सचिन के तीन बच्चे वासु(13), कीर्ति(11) और हन्नू(3) अपने पिता की मौत से बेसहारा हो गए।

पत्नी ने फोन करके पति को बुलाया था घर

जांच पड़ताल में सामने आया कि दीपक की पत्नी के कहने पर शिवानी ने पति को फोन करके घर बुलाया था लेकिन उसे क्या खबर थी उसकी ये कॉल उसके पति की जिंदगी का काल साबित होगी।

पुलिस ने किया निरीक्षण, आरोपी जेल भेजा जाएगा

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना और थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर चाकू भी बरामद किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि  संपत्ति विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000