प्रतापगढ़ के संगम इंटरनेशनल स्कूल, कटरा मेदनीगंज में आयोजित 11वें वार्षिक खेल उत्सव का सफल समापन

प्रतापगढ़। संगम इंटरनेशनल स्कूल, कटरा मेदनीगंज में आयोजित तीन दिवसीय 11वें वार्षिक खेल उत्सव का भव्य समापन कल उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान एनसीसी के कैडेट्स ने प्रभावशाली मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि सहित सभी विशिष्ट अतिथियों को सलामी दी।

विद्यार्थियों ने विविध प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन…

 

समापन दिवस पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विविध प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 9 में बालकों की 100 मीटर दौड़ में प्रिंस, अल्तास और राज ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं बालिकाओं की दौड़ में अवनी, जागृति और महजबीन ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्थान प्राप्त किए।

कक्षा 9 के बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में दिव्यांश की कप्तानी में टीम विजेता बनी, जबकि बालिकाओं की खो-खो टीम ने आंचल के नेतृत्व में शानदार जीत दर्ज की। कक्षा 10 में बालकों की 100 मीटर दौड़ के विजेता प्रांजल, आर्यन और जसवीर रहे तथा बालिकाओं की दौड़ में हिरल, आयुषी और आराध्या ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए।

कक्षा 10 के बालकों की कबड्डी टीम ने मोहम्मद साहिल के नेतृत्व में विजय हासिल की, जबकि बालिकाओं की खो-खो टीम ने इशू की कप्तानी में प्रभावशाली जीत दर्ज की।कक्षा 11 के बालकों की 100 मीटर दौड़ में आर्यन, राहुल और पियूष क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिकाओं की दौड़ में लकी, वर्षा और वशू विजेता रहीं। कक्षा 11 के बालकों की कबड्डी टीम ने आर्यन के नेतृत्व में शानदार जीत दर्ज कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित करते हुए…

 

कक्षा 12 में बालकों की 100 मीटर दौड़ के विजेता राजवीर, राज और आदित्य रहे, जबकि बालिकाओं की दौड़ में काव्या, यशी और आस्था ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। कक्षा 12 की बालिकाओं की खो-खो टीम ने यशी पांडेय के नेतृत्व में विजयी प्रदर्शन किया, वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजवीर की कप्तानी में टीम ने ज़बरदस्त जीत दर्ज की।

मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न एवं अनिवार्य हिस्सा हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास तथा टीमवर्क जैसी जीवनोपयोगी क्षमताओं का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन द्वारा खेल उत्सव के भव्य आयोजन की सराहना करते हुए इसे प्रशंसनीय पहल बताया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, शमशेर ख़ान, शमसुद्दीन, आनंद राव, पूनम शर्मा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल जीवन में ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मकता भरते हैं, इसलिए हर बच्चे को खेलों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

समापन दिवस का पूरा आयोजन उत्साह, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का अद्भुत मेल रहा, जिसने 11वें वार्षिक खेल उत्सव को यादगार बना दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000