दबंगों की दबंगई, बाइक सवार दबंगों ने दुकान में घुसकर पार्षद व उनके बेटे को पीटा, नाराज लोगों ने घेरी चौकी

गोरखपुर में मनबढ़ों का साहस इस कदर बढ़ गया है कि दुकान में घुसकर धर्मशाला बाजार के पार्षद छठी लाल व उनके बेटे को पीट दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग जुटे तो बाइक सवार आरोपित फरार हो गए। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे लोगों ने धर्मशाला चौकी घेर लिया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर शांत हुए। चुनावी रंजिश में घटना होने की चर्चा है। यह है पूरा मामला पार्षद बृजेश गुप्ता उर्फ छठी लाल की धर्मशाला में मिठाई की दुकान है। रोज की तरह दुकान पर उनका बेटा अभय बैठा था। इसी दैरान बाइक सवार युवक पहुंचे और पिता को पूछने लगे। उसने जानकारी होने से इनकार किया तो पीटने लगे।

दुकान पर मारपीट होता देख पास में ही मौजूद पार्षद पहुंच गए। बेटे को बचाने का प्रयास करने पर आरोपितों ने उन्हें घेरकर हमला कर दिया। सिर और नाक में चोट लगने से पार्षद सड़क पर गिर गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग जुटे तो आरोपित फरार हो गए। धर्मशाला पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर हुई घटना से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। चौकी का घेराव करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पार्षद का आरोप है कि हमला करने वालों ने दुकान में तोड़फोड़ व लूटपाट भी किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना गोरखनाथ विज्ञानकर सिंह ने बताया कि हमला करने वाले युवक धर्मशाला बाजार के ही रहने वाले हैं। उनकी तलाश चल रही है। पकड़े जाने के बाद ही वजह स्पष्ट होगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000