भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार जगुआर कार ने पुल पर खड़े लोगों को रौंदा, जिसमे पुलिस कांस्टेबल सहित 9 लोगों की हुई मौत

गुजरात के अहमदाबाद में  सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस्कॉन ब्रिज पर हुए इस हिट एंड रन रोड एक्सीडेंट में एक जगुआर कार ने लोगों को रौंद दिया, जिसमें पुलिस कांस्टेबल सहित 9 की मौत हो गई। मृतकों में बोटाद जिले के सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं। जगुआर की स्पीड 150 किलोमीटर से ज्यादा थी। इस हादसे में 13 लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस्कॉन ब्रिज पर गुरुवार भोर में एक दूसरा हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक ने एक थार एसयूवी को टक्कर मार दी थी। इस हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान एक तेज रफ्तार जगुआर कार ​पुल पर मौजूद लोगों को रौंदती हुई निकल गई।

पुलिस ने बताया कि घायलों में कार चालक सत्या पटेल भी शामिल है। हादसे के बाद इस्कॉन मंदिर के पास फ्लाईओवर को पुलिस ने अस्थायी रूप से बंद कर दिया। अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस के एसीपी एसजे मोदी ने बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य को इलाज के लिए सोला सिविल अस्पताल ले जाया गया। जगुआर के ड्राइवर को प्राइवेट सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक जगुआर में घायल युवक के अलावा, एक और लड़का और लड़की सवार थे। उन दोनों के बारे में भी कोई जानकारी नहीं सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पहला हादसा बुधवार देर रात 1:15 बजे हुआ।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दबंगों ने व्यापारी पर बरसाईं गोलियां, हमले में पिता की हुई मौत, बेटे की हालत गंभीर      |     अज्ञात वाहन ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो कांवड़ियों की हुई मौत; दो लोग हुए घायल     |     करंट की चपेट में आने से चाची की हुई मौत, हादसे से आहत भतीजी ने भी फांसी लगाकर दी जान     |     युवक का ‘गजनी’ जैसा अंजाम, शरीर पर गुदवाए थे दुश्मनों के नाम; आरोपियों ने बुलाया और कर दी हत्या     |     गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या     |     कुख्यात माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पीएम आवास व महिला संरक्षण गृह,पीडीए ने मांगी जमीन     |     शामली से वैष्णो देवी के लिए इकरा हसन ने मांगी सीधी ट्रेन, संसद में दिया गया बयान वायरल     |     आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई टूरिस्ट बस, तीन की मौके पर हुई मौत, 87 लोग घायल      |     पत‍ि को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक; सऊदी अरब से भांजे को दे दी हत्‍या की सुपारी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     प्रेम प्रसंग में किशोरी की अपहरण के बाद हत्या, एक सप्ताह से थी लापता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000