स्वजन को फ़ोन कर कहा च‍ित्रा की कर दी है हत्या, कमरा खोलकर देख लेना, शादी के 6 महीने बाद पत‍ि ने की पत्नी की हत्‍या

आगरा। पत्नी को पंचायत में लिखित में राजीनामा करके घर लाने के 20 दिन बाद पति ने गुरुवार रात हत्या कर दी। पत्नी के शव को ताले में बंद कर फरार हो गया। कमरे में 12 घंटे शव बंद रहा। शुक्रवार सुबह स्वजन को फोन पर हत्या की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। स्वजन ने थाने पहुंच पुलिस को सूचना दी, एसीपी मयंक तिवारी मौके पर पहुंच गए। हरीपर्वत के नगला छिद्दा की रहने वाली 30 वर्षीय चित्रा का पति से तलाक हो गया था। वह बेटे के साथ रहती थीं। इधर, कमला नगर के इंद्रा नगर निवासी जूता कारीगर हेमंत की पत्नी की नवंबर 2022 में प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। हेमंत और चित्रा की आठ महीने पहले मुलाकात हुई। दोनों ने इस वर्ष एक मई को शिव मंदिर में शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद ही हेमंत ने चित्रा से मारपीट शुरू कर दी। इस पर वह हेमंत से अलग अपने मायके में आकर रहने लगी। पति द्वारा उत्पीड़न करने का प्रार्थना पत्र अधिकारियों के यहां दिया था।

इस पर हेमंत 19 अक्टूबर को पंचायत बुला चित्रा को दोबारा परेशान नहीं करने का आश्वासन दिया। दोनों परिवारों की पंचायत में हेमंत ने चित्रा को सही तरीके से रखने का शपथ पत्र दिया। इसके बाद उसे घर ले आया था। एसीपी हरीपर्वत सर्किल मयंक तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात को हेमंत और चित्रा के बीच दोबारा विवाद हो गया था। हेमंत ने मारपीट के बाद चुनरी से चित्रा का गला घोंट दिया। बेड पर शव के ऊपर कंबल डालने के बाद कमरे में ताला लगाकर रात में भाग गया। दोनों घर में अलग कमरे में रहते हैं, इसलिए स्वजन को हत्या और हेमंत के भागने का पता नहीं चला। हेमंत ने शुक्रवार सुबह स्वजन को फोन किया और कहा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी है। कमरे का ताला खोलकर देखो, शव बेड पर पड़ा है। स्वजन ने ताला खोला तो शव बेड पर मिला, चित्रा के चेहरे पर मारपीट के निशान थे। गले में चुनरी का फंदा कसा हुआ था। एसीपी ने बताया कि आरोपित हेमंत की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     खटिया पर सो रहा था मासूम, मां ने केबल से घोंट दिया गला, खुद भी पिया जहर… अब मिली ये सजा     |     फेमस यूट्यूबर जावेद हुसैन की कार से कुचलकर मासूम बच्ची हुई मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा     |     रील के चक्कर में गई जान: चलते ऑटो से सिर निकालकर वीडियो बनाने लगा युवक, खंभे से टकराया… मौत     |     वकील का घर के अंदर बेड पर मिला जला हुआ शव, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका     |     फर्जी जज का फर्जी कोर्ट, अरबों की जमीन के फेक ऑर्डर, असली अदालत के सामने ठगी का खेल, हैरान कर देगी कहानी     |     बाल नोंचा, थप्पड़ बरसाए, स्कूल में हैवान बन गया टीचर, सीसीटीवी में हुआ कैद     |     रील्स बनाते-बनाते हुआ प्यार, 3 बच्चों की मां 2 बच्चों के पिता संग फरार, तलाश में जुटी पुलिस     |     देवप्रयाग में पलटा आर्मी का ट्रक, हादसे में 1 जवान की हुई मौत     |     बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में सरगना और शूटर के बीच अहम भूमिका निभाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार     |     5 दिन से लापता 11 साल के बच्चे का गन्ने के खेत में मिला शव, खेलते-खेलते हुआ था गायब     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000