मृतक शिक्षक की फाइल फोटो व रिवाल्वर... बिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शिक्षक की गोली मारकर की गई हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On Nov 10, 2023 358 बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक, गया के गौतम बुद्ध कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार (44) अन्य दिन की तरह गुरुवार को भी औरंगाबाद गए थे। कुमार औरंगाबाद जिले के एक स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत थे। गुरुवार को ड्यूटी से लौटते वक्त उनकी हत्या कर दी गई। देर शाम को वे सासाराम-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस से गया जंक्शन पहुंचे। ट्रेन से उतरने के बाद वे घर जाने के लिए बाहर निकल रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपराध 358 Share