मृत पायल व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता... आगराउत्तरप्रदेश फ़ोन पर व्यापारी को अड्डे पर बुलाकर हत्या,यमुना में फेंका शव By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 2, 2023 326 उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन दिन से लापता व्यापारी की हत्या कर दी गई। उसका शव तीन दिन पहले एत्मादपुर क्षेत्र में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। मंगलवार को परिजन ने शव की शिनाख्त की। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मची हुई है। मामला ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता घर पर थे। उनके पास एक फोन आया। सामने वाले ने उन्हें एक जगह बताई और वहां पहुंचने को कहा। फोन कटने के बाद वह घर से निकल गए। इसके बाद वह नहीं लौटे। परिजन ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके व्यापारी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच तीन दिन पहले पुलिस को एत्मादपुर थाना क्षेत्र में एक शव पड़ा मिला। पुलिस ने इसे मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार के विनोद के परिजन मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त लापता व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता के रूप में करके पुलिस को सूचना दी। समाचार 326 Share