सड़क पर पति के कपड़े फाड़े, पति पत्नी के हाई वोल्टेज ड्रामा से घंटाभर NH रहा जाम, फोटो वायरल

हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH 22 पर सदर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास मंगलवार शाम इतना कुछ हो गया कि भारी भीड़ जुट गई। कभी प्यार के नाम पर एक-दूसरे को अपनाकर पति-पत्नी बनने वाले दो शख्स की भिड़ंत दुनिया देख रही थी। सड़क पर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा तकरीबन एक घंटा चला। पति-पत्नी के विवाद को लेकर घटनास्थल पर बेहद अजीब स्थिति इसलिए बन गया कि पहले तो पत्नी ने खींचकर पति के कपड़े फाड़ डाले और फिर भी गुस्सा शांत नहीं हुआ तो अपने कपड़े उतार दिए। कितने उतारे, यह नहीं बताया जा सकता है। इसका फोटो-वीडियो वायरल होने पर लोग मनमानी कहानी बना रहे, इसलिए यह जानना चाहिए कि यह सिर्फ पति-पत्नी के गुस्से से क्रिएट हुआ सीन था।

घंटाभर के लिए NH22 हो गया था, जाम…

हाजीपुर से मुजफ्फरपुर एवं मुजफ्फरपुर से हाजीपुर आने-जाने वाले लोग सड़क पर जुट कर पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने लगे। भीड़ पुलिस लाइन से भी निकलकर आ रही थी, क्योंकि महिला से लव-मैरिज करने वाला पति का इस जगह से रिश्ता है। किसी पक्ष ने पुलिस तक कोई शिकायत नहीं पहुंचाई, हालांकि बात थाने तक पहुंच जरूर गई। ड्रामा देखने के लिए घंटाभर तक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया था।

सारा ड्रामा हो गया तो दोनों बाइक से निकले…

इतने बड़े हंगामे की शुरुआत किस बात पर हुई, यह कोई बताने वाला नहीं। कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस लाइन के अंदर से ही दोनों झंझट करते हुए बाहर आए थे। पति-पत्नी के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद सड़क पर धीरे-धीरे बढ़ता गया और दोनों के बीच घंटाभर में बहुत कुछ हो गया। कभी महिला ताकत लगाती तो कभी पुरुष। शोर के बीच कई तरह की बातें सुनाई दे रही थीं, जिन्हें निजी कहा जाना चाहिए। लेकिन, हकीकत यह थी कि निजी बातें सार्वजनिक सड़क पर न केवल हो रही थी बल्कि गुस्से में बहुत आगे की बात भी हो गई। मारपीट की नौबत थी, लेकिन जब कपड़ा फाड़ने-उतारने का ड्रामा हो गया तो दोनों को समझ में आया कि कुछ गलत हो गया है। दोनों फिर भी नहीं समझे। लोगों ने कपड़ा फाड़ने-उतारने का सीन देखा तो समझाने लगे। काफी समझाने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वहां से निकल गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000