बस कंडक्टर पर हमले का मामला:लारेब हाशमी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें,पुलिस कर रही है बड़ी तैयारी

प्रयागराज। संगम नगरी में इलेक्ट्रिक सिटी बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से जानलेवा हमला करने वाला बीटेक छात्र लारेब हाशमी पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। लारेब हाशमी के खिलाफ अब तक दो मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन अब उसके खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कार्रवाई की तैयारी हो रही है। पुलिस विवेचना में धाराएं बढ़ा सकती है।

बता दें कि लारेब हाशमी ने किराए के विवाद में 24 नवंबर को इलेक्ट्रिक बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले के बाद लारेब हाशमी ने धार्मिक नारेबाजी की थी और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। लारेब हाशमी ने वायरल वीडियो में पाकिस्तानी मौलाना का खादिम हुसैन रिजवी का नाम लेकर धार्मिक उन्माद फैलाया था।

हरिकेश विश्वकर्मा के पिता राम शिरोमणि विश्वकर्मा ने औद्योगिक थाने में तहरीर दी थी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लारेब हाशमी को गिरफ्तार कर लिया था।उसी दिन देर शाम चापड़ बरामद करने के लिए पुलिस लारेब हाशमी को चांडी गांव ले गई थी, जहां पर पहले से छिपा कर रखे असलहे से लारेब ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था।जवाबी कार्रवाई में लारेब हाशमी के पैर में गोली लगी थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसके बाद कोर्ट ने लारेब हाशमी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था, लेकिन घायल होने से लारेब हाशमी जेल अस्पताल में भर्ती है।लारेब हाशमी पर क्राइम ब्रांच के दरोगा ने जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी।लारेब हाशमी के आतंकी कनेक्शन की आशंका को देखते हुए यूपी एटीएस भी मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000