सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर जमकर किया वार,कहा- लगाकर आग बहारों की बात करते हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चार बार सपा की सरकार रही। आज उत्तर प्रदेश के प्रति लोगों का नजरिया बदल गया है। यही है नए भारत का नया उत्तर प्रदेश। हमारा यूपी आगे बढ़ेगा, आर्थिक प्रगति करेगा तो विपक्षियों को भी खुश होना चाहिए। इस दौरान सीएम यीगी ने अखिलेश यादव पर शायराना अंदाज में हमला बोला।

अखिलेश लगाकर आग बहारों की बात करते हैं…

सीएम योगी ने अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव पर भी वार किया। सीएम ने कहा कि विरोधी दल के नेता आजकल लीग से हटकर बोलने के आदि हो चुके हैं।सीएम ने आगे कहा कि ईश्वर इसी प्रकार से कृपा करे और हमेशा ये लोग विपक्ष में बैठे रहें।सीएम ने अखिलेश पर शायराना हमला करते हुए कहा, बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, लगाकर आग बहारों की बात करते हैं,जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं

अखिलेश अपना होमवर्क ठीक से नहीं करते…

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की सरकार है। अब अपराधियों को सजा दिलानें में यूपी नंबर वन पर है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल थी। 2017 से पहले आए दिन डकैती और लूट की वारदात होती थीं। अब माफियाओं के खिलाफ कैसे कार्रवाई होती है, ये सबको पता है। सीएम ने कहा कि अखिलेश सरकार ने जनता के पैसे को लूटा है। सपा सरकार के कारनामे यूपी की जनता भूली नहीं है। अखिलेश सरकार में कानून व्यवस्था कैसी थी, सब जानते हैं। सीएम ने कहा कि अखिलेश ने सदन में गलत आंकड़े दिए। अखिलेश अपना होमवर्क ठीक से नहीं करते हैं।

यूपी का औसत बजट दोगुना हो गया…

सीएम योगी ने सदन में कहा कि 2016-17 में यूपी की जीएसडीपी लगभग 13 लाख करोड़ रुपये थी। आज 2023-24 में यह लगभग 24.5 लाख करोड़ रुपये है। राज्य के बजट में वृद्धि हुई है। देश की कुल आबादी में से 16 प्रतिशत यूपी में रहते हैं। 2017 के बाद से हमारा औसत बजट दोगुना हो गया है। हम इस बजट के साथ सर्वांगीण विकास के लिए आगे बढ़ रहे हैं।सीएम ने कहा कि हम यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन हमारे विरोधी दल के नेताओं को भी प्रसन्नता होनी चाहिए कि इसका लाभ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हर किसी को मिलेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000