कानपुर में सामने आया लव जिहाद का मामला,प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग लड़की का दुष्कर्म

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब लव‌ जिहाद का एक और मामला सामने आया है। जहीर ने राहुल बनकर 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाएं। जब लड़की को जहीर की सच्चाई पता चली तो उसने बात करना बंद कर दिया था। अब जहीर लड़की पर इस्लाम अपनाने का दबाव बना रहा है। जहीर कहता है कि यदि इस्लाम नहीं अपनाया तो अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।

मामला पनकी थाना क्षेत्र का है। 17 साल वर्षीय लड़की ने पनकी थाने में जाकर शिकायक दर्ज कराई थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह गोविंद नगर की एक फैक्ट्री में काम करती थी। फैक्ट्री में हमीरपुर का रहने वाला राहुल नाम का लड़का भी काम करता था। राहुल से उसकी दोस्ती हो गई। लड़की ने बताया कि राहुल एक दिन उसे अपने कमरे पर ले गया। उसने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर मुझे पिला दिया। इसके बाद मेरा रेप किया। राहुल ने भरोसा दिलाया कि वह उससे प्यार करता है और शादी भी करेगा। वह राहुल की बातों में आ गई।

लड़की के मुताबिक एक दिन उसके पास रुखसार बानो नाम की महिला का फोन आया। रुखसार ने कहा कि तुम जिसे राहुल समझ रही हो उसका असली नाम जहीर है और वह शादीशुदा है। मैं उसकी पत्नी हूं। लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी और राहुल उर्फ जहीर से संपर्क खत्म कर दिया। लड़की का बात बंद करना जहीर को पसंद नहीं आया। जहीर ने अलग-अलग नंबरों से लड़की को फोन करना शुरू कर दिया।

लड़की के मुताबिक जहीर मुझे धर्म परिवर्तन करने के लिए धमका रहा है।कहता है कि इस्लाम में चार शादी करने की छूट है।तुम धर्मपरिवर्तन करके मुझसे निकाह करो।अगर तुम निकाह नहीं करोगी तो मैं तुम्हारे अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा। जहीर की इस धमकी के चलते लड़की ने काम पर जाना बंद कर दिया।पनकी एसीपी तेज बहादुर सिंह का कहना है कि आरोपी जहीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया और फिर उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000