पूर्व एमपी शाहिद अखलाक के बेटे को रेप के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार,फेसबुक और इंस्टाग्राम चैट मिले

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद शुक्रवार की देर रात परतापुर पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे के खिलाफ पीड़ित युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दानिश के खिलाफ परतापुर थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दानिश का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज की जांच कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए दानिश के चैट…

पूर्व सांसद के बेटे पर एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मेरठ के एक होटल में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया था कि गुरुवार को दिल्ली की 24 साल की युवती उनके दफ्तर में शिकायत लेकर आई और उसने फेसबुक-इंस्टाग्राम पर आरोपी के साथ हुए चैट भी दिखाए। एस‌एसपी के मुताबिक युवती ने कहा कि पूर्व सांसद के बेटे दानिश ने शादी का झांसा देकर मेरठ में एक होटल में बुलाकर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया। मामला साइबर सेल के सुपुर्द कर दिया गया है और अगर जांच में शिकायत सही पाई गई, तो आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सांसद ने बताया हनीट्रैप का मामला…

बसपा के पूर्व सांसद और मेरठ के महापौर रह चुके शाहिद अखलाक ने बातचीत में दानिश पर लगे आरोपों पर कहा कि उनके बेटे के खिलाफ इस तरह की शिकायत पहले कभी नहीं आई है और असल में उनका बेटा मोहपाश (हनीट्रैप) का शिकार हुआ है। शनिवार को दानिश के प्रतिनिधि वाजिद खान ने भी विज्ञप्ति जारी कर इस मामले को मोहपाश में फंसाने की साजिश बताया।

युवती ने ही इंस्टाग्राम पर भेजी फ्रेंड रिक्वेस्ट…

विज्ञप्ति में युवती द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा गया है कि घटना पूर्व सांसद की राजनीतिक और व्यापारिक छवि को खराब करने की साजिश है और दानिश किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। असल में युवती ने ही इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी और उसके बाद मेरठ में मिलने की जिद की थी। इसमें आरोप लगाया है कि युवती ने दानिश को फंसाया है और ऐसा प्रतीत होता है कि इस मामले में पूर्व सांसद के बेटे का कोई करीबी शामिल है। बता दें कि शाहिद अखलाक 2004 में बसपा से मेरठ से लोकसभा सांसद बने थे। बीच में शाहिद ने बसपा से अलग होकर अपनी पार्टी भी बनाई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000