देशभर में दशहरे का सेलिब्रेशन; दिल्ली के लाल किला में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी ने राम-लक्ष्मण को लगाया तिलक

नई दिल्ली। आज बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है। यही वजह है कि देशभर में दशहरे के मौके पर उत्साह नजर आ रहा है। इस मौके पर दिल्ली के लाल किले से सटे रामलीला मैदान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

सबसे पहले मंच पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची। इस दौरान उन्होंने भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक कर उनकी पूजा की। इसके बाद श्री राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ, फिर राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। हर बार की तरह इस बार भी इको फ्रेंडली सामग्री से रावण, मेघनाद और कुम्भकरण का पुतला बनाया गया।

अभिनेता विंदू दारा जिन्होंने भगवान हनुमान की भूमिका निभाई कहते हैं, “मेरा संदेश यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सबका साथ सबका विकास’ कहा है. भारत एकजुट है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसे और बेहतर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

ऐतिहासिक लालकिले के सामने माधवदास पार्क में आयोजित श्री धार्मिक लीला कमेटी के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने हिस्सा लिया। वहीं, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी रावण दहन कार्यक्रम का हिस्सा बने। लव-कुश रामलीला कमेटी में फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी व बॉलीवुड सितारे अजय देवगन और करीना कपूर भी शामिल हुए। श्री धार्मिक लीला कमेटी के महामंत्री धीरजधार गुप्ता ने बताया कि इस साल 101वीं रामलीला आयोजित कर रहे हैं।
बता दें, नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के महामंत्री जगमोहन गोटेवाला और प्रचार मंत्री राहुल शर्मा ने बताया कि इस रामलीला में राजनीतिक हस्तियों आती रही है। नव श्री धार्मिक लीला कमिटी लाल किले के सामने साल-1958 से निरन्तर रामलीला मंचन करा रही है. कमिटी का प्रयास होता है कि अच्छे मंचन के साथ साथ लोगों को स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना खिलाया जाए। इसके लिए रामलीला मैदान में वातानुकूलित फ़ूड कोर्ट तैयार किया जाता है। जिसको अवध बाजार का नाम दिया जाता है। यहां विशेष रूप से पुरानी दिल्ली और चांदनी चौक के परम्परगत व्यंजनों को परोसा जाता है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000