झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची को चौकी इंचार्ज ने किया गोद लेने का फैसला लेकिन….

गाजियाबाद में खाकी का ममता और वात्सल्य से भरा चेहरा सामने आया है। गाजियाबाद के बेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना में दुर्गा अष्टमी के दिन नवजात बच्ची को कोई झाड़ियों के बीच छोड़ कर चला गया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची के लिए जीवनदान बन गई। थाना वेब सिटी की चौकी दूधिया पीपल के प्रभारी पुष्पेंद्र चौधरी ने बच्ची को अपनाने का फैसला किया और उनके द्वारा बच्ची को अपने परिवार का हिस्सा बनाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की गई।

हालांकि बाल कल्याण समिति द्वारा अभी पुलिस को बच्ची को एमएमजी हॉस्पिटल की नर्सरी में भर्ती करवाकर रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही बताया गया है कि इस तरह बच्ची को गोद नहीं लिया जा सकता। इसके लिए कानून प्रक्रिया है, जिसका पालन चौकी इंजार्ज को करना होगा और नियमानुसार किया जाएगा कि बच्ची उनको गोद दी जाएगी या नहीं।

दरअसल, बच्ची डासना क्षेत्र के गांव इनायतपुर के पास के राजवाहे के पास झाड़ियां में लावारिस हालत ने पड़ी मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान उस तरफ गया तो झाड़ियां में नवजात बच्ची पड़ी दिखी। मौके पर पहुंचे लोगो में हड़कंप का मच गया. इसके बाद सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को चेकअप और देखभाल के लिए डासना सीएससी ले जाया गया। बच्ची के परिवार की तलाश भी पुलिस द्वारा शुरू की गई, लेकिन किसी का कोई पता नहीं चला।

इसके बाद डासना चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के मन में बच्ची को अपनाने का विचार आया। इसको लेकर चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह द्वारा अपनी पत्नी राशि से बात की गई। इसके बाद उनकी पत्नी ने बच्ची को अपनाने के लिए अपनी सहमति जताई और कहा कि अगर नवरात्रि जैसे पावन मौके पर बच्ची घर आएगी तो बेहद शुभ और इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है। दरअसल चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र की शादी साल-2018 में राशि से हुई थी, लेकिन अभी तक उनके कोई संतान नहीं है जिसके बाद उनके द्वारा इस मासूम बच्ची को गोद लिया गया है। इस बच्ची को अपनाकर चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह और उनका परिवार बेहद खुश हैं और इसे नवरात्र में माता का आशीर्वाद बता रहे हैं।

इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर थाना बेब सिटी अंकित चौहान ने बताया कि बच्ची लावारिस हालत में पुलिस को मिली है। बच्ची को चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र और उनका परिवार गोद लेना चाहता है जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया उनके द्वारा शुरू की गई है। वहीं एसीपी वेब सिटी लिपि नगायच ने बताया है कि फिलहाल बच्ची चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह और उनके परिवार के पास है, जिसे गोद लेने की इच्छा चौकी इंचार्ज पुष्पेंद्र द्वारा जताई गई है और बच्ची को कानूनी रूप से अपनाने की कार्रवाई भी उनके द्वारा शुरू की गई है।

बाल कल्याण समिति बोली- गोद लेने की होती है प्रक्रिया…

बाल कल्याण समिति, गाजियाबाद के न्याय पीठ (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट) ने बताया कि SHO थाना वेव सिटी एवं चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया गया कि डासना क्षेत्र में झाड़ियों से प्राप्त लावारिस नवजात बच्ची को तुरंत एमएमजी हॉस्पिटल गाजियाबाद में नर्सरी में भर्ती करवा एवं अस्पताल द्वारा बच्ची को स्वस्थ घोषित किए जाने पर न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करे। किशोर न्याय अधिनियम 2015 के तहत गठित न्यायापीठ बाल कल्याण समिति द्वारा जिले के समस्त CNCP( चाइल्ड इन नीड एंड ऑफ केयर एंड प्रोटक्शन) एवं लावारिस शिशु की समस्त जिम्मेदारी एवं संरक्षण लेने का प्रावधान है। पुलिस बल अथवा कोई भी व्यक्ति इस प्रकार किसी भी बच्चा व बच्ची को विधिक रूप से गोद नहीं ले सकता। बालक बालिकाओं को वैधिक रूप से गोद लेने हेतु शासन के अंतर्गत कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000