सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश लापरवाही बरतने वाले 14 जिलों के अफसरों पर गिरेगी गाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोगों की समस्याओं को सुलझाने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन शिकायतों पर प्रमुखता से कार्रवाई का निर्देश दिया है। सीएम की प्राथमिकता के बाद भी इंटीग्रेटेड ग्रेवांस रिड्रेसल सिस्टम(आईजीआरएस) और सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायतों के समाधान में लापरवाही देखने को मिली है। इस पर सीएम कार्यालय ने लखनऊ सहित 24 जिलों के नोडल अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है। कार्मिक और गृह विभाग को भेजे निर्देश में यह भी कहा गया है कि शिकायतों पर चलताऊ टिप्पणी या रिपोर्ट मंगाने की प्रवृत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आईजीआरएस पर आने वाले शिकायतों के निस्तारण के आधार पर हर महीने जिले की रैंकिंग तय की जाती है। साथ ही निस्तारित की गई शिकायतों की भी रैंडम आधार पर समीक्षा की जाती है, जिससे यह जाना जा सके कि समाधान वास्तव में हुआ है कि नहीं। इसी कड़ी में अक्टूबर में आई जनशिकायतों की समीक्षा की गई तो पाया गया कि कई जिलों में चेतावनी के बाद भी स्थितियां नहीं सुधरी। बहुत से मामलों में अंतरिम आख्या के लिए निर्देशित, पात्रता की जांच की जा रही है, आवेदक से अभिलेख मांगा गया है, जांच अधिकारी नामित है, आख्या मांगी गई है, जैसी टिप्पणियां कर शिकायत को निस्तारित बता दिया गया है।

लखनऊ कमिश्नरेट सहित 14 जिलों में पुलिस की मिली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिली है। अक्टूबर में फीड की गई जनशिकायतों की समीक्षा में भी चेतावनी के बावजूद लापरवाही सामने आई है इसलिए लखनऊ के अलावा हरदोई, रायबरेली, कासगंज, बलिया, मैनपुरी, सहारनपुर, बांदा, बस्ती, अमेठी, हाथरस, हमीरपुर, मथुरा और संतकबीरनगर में नोडल अफसरों की जिम्मेदारी तय करने के लिए गृह विभाग को निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नरेट के विस्तार के बाद लखनऊ ग्रामीण व कानपुर ग्रामीण का विलय हो चुका है, लेकिन पहले आई शिकायतों के आधार पर वहां तैनात नोडल अफसरों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। सीएम ने समीक्षा बैठकों में साफ निर्देश दिए थे कि शिकायतकर्ताओं का पूरा विवरण दर्ज किया जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर उनका फीडबैक लिया जा सके। बावजूद इसके आजमगढ़, बागपत, सोनभद्र, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत और एटा जिले में आवेदकों के मोबाइल नंबर या तो फीड नहीं किए गए या कई शिकायकर्ताओं के गलत नंबर फीड किए गए। इसके चलते शिकायतों की वास्तविकता व निस्तारण का फीडबैक लेना संभव नहीं हो पाया। इन जिलों के नोडल अफसरों पर कार्रवाई के लिए नियुक्ति व कार्मिक विभाग को निर्देश दिए गए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000