CM योगी ने की एकता पदयात्रा: ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा शहर
सीएम योगी के नेतृत्व में एकता यात्रा का शुभारंभ सोमवार सुबह 9:30 बजे नगर निगम परिसर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से किया। सीएम के मार्गदर्शक वक्तव्य के बाद एकता यात्रा यहां से सरदार पटेल चौक गोलघर काली मंदिर होते हुए गीता वाटिका के पास विशंभर पाठक पार्क पहुंचेगी।
लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत गोरखपुर में ‘एकता यात्रा’ एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक राष्ट्रगान आयोजित हुआ। इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे। नगर निगम परिसर में उन्होंने सामूहिक राष्ट्रगान किया और इसके बाद पैदल यात्रा निकाली गई।
सीएम योगी के नेतृत्व में एकता यात्रा का शुभारंभ सोमवार सुबह 9:30 बजे नगर निगम परिसर के रानी लक्ष्मीबाई पार्क से किया। सीएम के मार्गदर्शक वक्तव्य के बाद एकता यात्रा यहां से सरदार पटेल चौक गोलघर काली मंदिर होते हुए गीता वाटिका के पास विशंभर पाठक पार्क पहुंचेगी।
इसके साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 25 नवंबर तक एकता यात्राओं का शुभारंभ हो जाएगा। मुख्यमंत्री, गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। एकता यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर लेकर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारियां की थी। इस एकता यात्रा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए हैं।