गैर मर्द से दोस्ती होने पर, बचपन के प्यार ने ही ले ली जान, जानिए पूरा मामला

होटल में युवती को मार कर छोड़ देने की सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस पहुंच गई। आरोपी युवक ने ही खुद को लखनऊ के गोमती नगर में सरेंडर करने के बाद यह बात पुलिस को बताई थी। इससे पहले उसने आत्महत्या की भी कोशिश की थी। लंका थाना क्षेत्र के मलहिया स्थित रामत्व ड्रीम गेस्ट हाउस में शनिवार की शाम को प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। खुद भी कमरे में पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे खुदकुशी की कोशिश की।

प्रेमिका को मृत समझ कर बाहर से कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद रात में लखनऊ के गोमती नगर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। रविवार की दोपहर गोमती नगर पुलिस की सूचना पर लंका पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची तो युवती अचेतावस्था में मिली। युवती को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं, लंका पुलिस ने देर रात प्रेमी को हिरासत में लेकर लखनऊ से वाराणसी रवाना हुई।

दोनों के परिजन भी लंका थाने पहुंचे हैं।पुलिस के अनुसार, सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र के राजखड़ निवासी मनीष कुशवाहा (20) का दुद्धी क्षेत्र की युवती से पिछले चार साल से प्रेम संबंध है। युवती भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित कोचिंग में एक साल से नीट की तैयारी कर रही है। प्रेमी मनीष को शंका था कि युवती का किसी अन्य युवक से अफेयर चल रहा है। दोनों के बीच इसको लेकर मनमुटाव हो गया।

शनिवार की अपराह्न मनीष ने युवती को फोन कर सामनेघाट मलहिया के मारुती नगर स्थित रामत्व गेस्ट हाउस में बुलाया और कहा कि अब दोनों के बीच जो गलतफहमी है, उसे दूर कर लिया जाएगा। मनीष के बुलाने पर युवती गेस्ट हाउस पहुंची। इस बीच मनीष ने युवती के मोबाइल में किसी अन्य युवक का आपत्तिजनक फोटो देखा और फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि मनीष ने तकिया से पहले युवती का मुंह दबाया और फिर गला दबाकर मारने की कोशिश की। युवती अचेत हुई तो मनीष को लगा कि उसने दम तोड़ दिया।

इस बीच मनीष ने कमरे में ही पंखे की कुंडी में रस्सी के सहारे फंदा लगाया लेकिन रस्सी टूटने से वह बच गया। इसके बाद वह कमरे को बाहर से बंद कर लखनऊ रवाना हो गया। गोमती नगर में भी सुसाइड का प्रयास किया। तभी गांव के प्रधान और परिजनों को मनीष ने घटना की जानकारी दी। प्रधान के कहने पर मनीष गोमती नगर थाने में सुबह पहुंचा और घटना के बारे में बताया।

गोमती नगर पुलिस ने लंका इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को घटना की सूचना दी तो पुलिस ने गेस्ट हाउस के कमरे से युवती को अचेतावस्था में ले जाकर बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया। होटल में पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। उधर, लंका थाने से एक टीम लखनऊ के लिए रवाना हुई। रात में पुलिस ने मनीष को हिरासत में लिया। युवती के परिजनों को भी लंका पुलिस ने सूचना दी। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि मनीष को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवती का उपचार चल रहा है। युवती के होश में आने के बाद बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों के परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000