सीएम योगी ने राहुल और अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- फूलपुर से बैरंग गई दो लड़कों की जोड़ी, पहले भी जनता खारिज कर चुकी है

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे।सीएम ने यहां सिकंदरा रौजा में फूलपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण पटेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान सीएम ने राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साथा। सीएम योगी ने कहा कि यह धरती इतिहास बनाने वाली है। एक बार फिर फूलपुर में इतिहास बनेगा। सीएम ने कहा कि अभी-अभी पता चला है कि दो लड़कों की जोड़ी बैरंग गई है। 2017 और 2019 में दो लड़कों की जोड़ी को फूलपुर की जनता खारिज कर चुकी है।

सीएम योगी ने कहा कि जो दलित, पिछड़ों और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बने थे। उनको मिट्टी में मिला दिया गया है,अब देश खुश है। सीएम ने कहा कि सपा वालों को देश की नहीं अपनी राजनीति की चिंता है,उनके काले कारनामे से आप परिचित ही होंगे। सीएम ने कहा कि फूलपुर के एक मौर्या परिवार की जमीन माफिया ने कब्जा कर ली थी। भाजपा सरकार में उसकी जमीन दिलवाई गई और माफिया को मिट्टी मिला दिया गया।

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। भारत अब सुरक्षित है। पूर्व के सरकार में गरीबों का राशन सपा के गुंडे हड़पते थे। अब देश की 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन मिल रहा है। 60 करोड लोगों को स्वास्थ्य बीमा का कार्ड बनवा दिया गया है। 12 करोड़ किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। 12 करोड लोगों के घरों में शौचालय बनवाए गए। 10 करोड लोगों को रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन दिया गया।

सीएम योगी ने प्रवीण पटेल के लिए वोट देने की अपील की। सीएम ने समर्थकों से कहा कि अगले पांच दिन में सभी को दो काम करने होंगे। रोजाना आसपास के घर-घर में जाकर लोगों को कमल खिलाने की अपील करनी होगी। सीएम ने लोगों से हाथ उठवाकर पूछा कि अब तक कितने लोग अयोध्या का दर्शन कर चुके हैं। लोगों ने हां में जवाब दिया। सीएम ने कहा कि जो न दर्शन किए हो उनको अब यहां के विधायक चुनाव बाद राम मंदिर का दर्शन करवाएंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000