फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश

झारखंड की राजधानी रांची के रेलवे स्टेशन के बाहर मां के साथ सो रहे 9 महीने के मासूम शुभम कुमार का पुलिस ने पता लगा लिया है। स्टेशन के डिवाइडर पर पिछले दिनों अपनी मां के साथ सोने के दौरान शुभम को अगवा कर लिया गया था। अगवा किए गए मासूम बच्चे को उड़ीसा के कटक में रहने वाले एक परिवार को 58 हजार में बेच दिया गया था।

मामले पर रांची पुलिस ने उड़ीसा के कटक से तीन और पुरी जिले से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। बच्चा चोरी और सौदेबाजी की इस प्रकरण में गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम राधा साहू, अमित सनातन पाल, टिक्की उर्फ सुनील, नुदरत जहां और सुहाना बेगम है।

त्रिपुरा से मजदूरी कर लौटा था परिवार

रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 मई को एक नौ महीने के बच्चे शुभम लोहरा को एक अज्ञात महिला और दो पुरुषों ने अगवा कर लिया था। इसे लेकर लातेहार जिला के रहने वाले प्रदीप लोहरा, ने लिखित आवेदन दिया था। इस शिकायत के आधार पर रांची के चटिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित परिवार ने बताया की वो लोग त्रिपुरा से मजदूरी कर 11 मई की शाम समय 4.30 बजे रेलवे स्टेशन पर उतरे थे।

डिवाईडर पर ही सो गया था परिवार

ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण उन लोगों को अपने घर जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिली इसलिए वो लोग स्टेशन के बाहर फुटपाथ के डिवाईडर पर ही सो गए थे। अगले दिन सुबह करीब 5:30 बजे जिस जगह वो लोग सो रहे थे ठीक उसके बगल में एक महिला और दो पुरुष आकर बैठ गए. धीरे-धीरे महिला और दोनों पुरूषों ने बातचीत कर जान पहचान बना ली।

पहले दोस्ती की फिर बच्चा चुरा लिया

इसी बीच प्रदीप अपनी पत्नि के कहने पर सुबह सात बजे परिवार के लिए खाना लेने के लिए गए थे। कुछ देर के बाद जब वह खाना लेकर वापस लौटे तो उनका 9 महीने का बच्चा गायब था। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चे का कुछ आता पता नहीं चला तो उन लोगों ने इसकी सूचना रेलवे के सुरक्षाकर्मी को दी। हालांकि बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी। रांची रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर बच्चों को परिवार के पास बैठी महिला और पुरुष ले जाते हुए दिखे।

तीन महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

बच्चा चोरी के मामले में रांची के एसएसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक नगर कुमार वैंकटेश रमन के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उड़ीसा जाकर रांची रेलवे से स्टेशन के बाहर से बच्चे को सकुशल बरामद किया। इस मामले में तीन महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बच्चा चोरी की घटना में अपने शामिल होने की बात को स्वीकार किया है। उन्होंने बताया की नुदरत जहां नाम की महिला के कहने पर ही राधा साहू,अमित सनातन पाल और टिक्की उर्फ सुनील ने बच्चे का अपहरण किया था। इसके बाद बच्चे को सुहाना बेगम नाम की महिला को 58 हजार रुपये में बेच दिया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000