अयोध्या के मिल्कीपुर में CM योगी की चुनावी सभा, सपा पर जमकर साधा निशाना

आयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मिल्कीपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आपका उत्साह देखकर मुझे महाकुंभ की झलक दिख रही है। हाल ही में हमारी पूरी कैबिनेट ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी हुए। बिना किसी बाधा के हमारे उत्तर प्रदेश ने 144 साल बाद ये शुभ अवसर आया और महाकुंभ में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत का अवसर मिला है। पिछले 10 दिनों में 10 करोड़ लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। इस तरह से 45 करोड़ की आबादी महाकुंभ में आने की संभावना है। इतनी आबादी दुनिया में सिर्फ दो देशों के पास है और उसमें भारत और चीन हैं।

संगम का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा ये देश…

उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश वाले सौभाग्यशाली हैं। आज बिना भेदभाव के पूरा भारत संगम में डुबकी लगा रहा है। संगम का एक ही संदेश, एकता से ही अखंड रहेगा ये देश। एकता के मार्ग में सबसे बड़ी चुनौती है जातिवाद और परिवारवाद। आज उसी परिवारवाद पर प्रहार करने के लिए मैं आपके पास आया हूं। आपके विकास में बाधा है ये परिवारवाद और जातिवादी की राजनीति। आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ है जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति। ये वही लोग कर रहे हैं जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार की चिंता की।

सपा के अध्यक्ष रोज महाकुंभ का कर रहे हैं दुष्प्रचार…

सीएम योगी ने कहा कि याद करिए अयोध्या से ही अम्बेडकरनगर बना था। उस समय डॉ राम मनोहर लोहिया यहां पैदा हुए थे। उन्होंने समाजवाद के लिए कहा था कि जो संपत्ति के चक्कर में पड़े वो समाजवादी नहीं है। आज के समाजवादी संपत्ति के चक्कर में ही पड़े हुए हैं। जो भी प्लॉट खाली दिख जाए उसमें इनके झंडे लग जाते थे। सपा के अध्यक्ष रोज महाकुंभ के बारे में रोज दुष्प्रचार कर रहे हैं और भारत की आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं। समाजवादी पार्टी के हाथ कारसेवकों के खून से सने हुए हैं। ये वही समाजवादी पार्टी है। अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करती है, महाकुंभ का विरोध करती है। जब हमने अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा तो सपा ने उसका भी विरोध किया।

माफिया के मौत पर आंसू बहाते हैं सपाई…

सपा सिर्फ तभी आंसू बहाती है, जब कोई माफिया मर जाता है। दलित बेटी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने वाला मुईन खान इनका हीरो बन जाता है। सफाई दे रहे हैं कि डीएनए जांच होनी चाहिए। यही सपा का वास्तविक चरित्र है। हम कहते हैं ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’, ये मुईन खान के ही कृत्य हैं। हम मिल्कीपुर को, मिल्कीपुर के ही सपूत को चुनकर वहां के विकास का भागीदार बनाएंगे। आज जब कानून व्यवस्था की बात होती है तो लोग कहते हैं कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी है। आज हर एक को सुरक्षा प्रदान करना इस सरकार का उद्देश्य है। सपा के समय में किसी पर्व में एक दंगा शुरू हो जाता था। बेटी सुरक्षित नहीं निकल सकती थी। गाय और भैंस तक चोरी हो जाती है। जो जितना बड़ा माफिया होता था उसे सपा में उतना बड़ा ओहदा मिल जाता था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000