संयोग या सियासत:यूपी,बिहार और झारखंड में कांग्रेस के भूमिहार प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। कांग्रेस का ये कोई नया प्रयोग है या फिर एक संयोग है। वैसे तो कांग्रेस दावा करती है वो जाति बिरादरी और मजहब की राजनीति नहीं करती है, लेकिन सच्चाई यही है कि महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती से लेकर टिकट बंटवारे तक जाति और धर्म की ही फॉर्मूला चलता है। ये चलन सभी राजनीतिक दलों में भी है। पिछले कुछ दशकों से अधिकतर पार्टियों का जोर दलित और पिछड़ों पर रहा है। कांग्रेस भी सामाजिक न्याय के इसी फॉर्मूले से अपनी राजनीति करती रही है।

कांग्रेस बड़े गर्व से कहती हैं कि उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दलित नेता हैं। उत्तर प्रदेश में अजय राय, बिहार में अखिलेश प्रसाद सिंह और झारखंड में राजेश ठाकुर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ये तीनों नेता भूमिहार समाज से हैं। बिहार, यूपी और झारखंड हिंदी पट्टी के राज्य हैं। तीनों राज्यों की सीमाएं आपस में जुड़ी हैं।यूपी, बिहार और झारखंड में कांग्रेस की कमान भूमिहार समाज के नेताओं के पास आ गई है।

ब्रिजलाल खाबरी 11 माह ही रह सके प्रदेश अध्यक्ष …

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी से ब्रिजलाल खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, लेकिन 11 महीने में ही कांग्रेस ने उनको हटा दिया। कांग्रेस खाबरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर दलितों को अपने पाले में लाना चाहती थी।दलित वोटर कभी कांग्रेस के साथ थे। अब कुछ दलित वोटर बसपा के साथ हैं। कुछ भाजपा के समर्थक बन गए हैं। कांग्रेस को खाबरी वाला प्रयोग माया मिली न राम जैसा रहा। खाबरी की जगह कांग्रेस ने अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

उत्तर प्रदेश में भूमिहार वोटर मुश्किल से डेढ़ फीसदी ही होंगे। मतलब जाति के आधार पर नहीं बल्कि अजय राय को उनके लड़ाके वाली छवि से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अजय राय प्रियंका गांधी वाड्रा के बेहद करीबियों में माने जाते हैं। कल गुरुवार 17 अगस्त को अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही अब हिंदी पट्टी के तीन राज्य यूपी, बिहार और झारखंड में कांग्रेस की कमान भूमिहार समाज के नेताओं के हाथ में आ गई है।

अजय की तरह अखिलेश भी मूल कांग्रेसी नहीं…

आठ महीने पहले ही अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस की अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अखिलेश राज्यसभा सांसद हैं और भूमिहार हैं। अखिलेश भी मूल कांग्रेसी नहीं है। अखिलेश आरजेडी के कोटे से केंद्र में मंत्री भी रहे हैं। मदन मोहन झा को हटा कर अखिलेश को बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है।अजय राय की तरह अखिलेश भी दबंग नेता हैं।बिहार में अगड़ी जाति में भूमिहारों का दबदबा रहा है। जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी भूमिहार हैं।

झारखंड में कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को अगस्त 2021 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। तब आरपीएन सिंह झारखंड के प्रभारी थे जो कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल 2 साल का होता है और इस लिहाज से राजेश ठाकुर का कार्यकाल पूरा हो गया है। झारखंड के सियासी समीकरण में भूमिहार कहीं से फिट नहीं बैठते हैं। राजेश ठाकुर की जगह किसी और को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही है।जल्द ही कांग्रेस झारखंड को नया प्रदेश अध्यक्ष दे सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000