करोड़ों की अवैध संपत्ति के मालिक के खिलाफ ईडी, विजिलेंस और आयकर विभाग में हुई शिकायत, विजिलेंस विभाग ने लिया शिकायत का संज्ञान

प्रतापगढ़। करोड़ों रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति के मालिक बन बैठे कन्हैया लाल यादव पुत्र स्व. किशोरी लाल यादव निवासी गोगहर, पोस्ट झींगुर, थाना महेशगंज, जिला प्रतापगढ़ हाल पता गुलाचीन मंदिर के पास, विकासनगर लखनऊ के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, विजिलेंस और एलडीए में शिकायत पत्र देकर अकूत अवैध संपत्ति की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

कन्हैया लाल यादव के पास कहाँ से आई अकूत दौलत…

विजिलेंस टीम अवैध संपत्ति की करेगी, शीघ्र जांच…

अधिकारियों को भेजे गए अपने शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता विनोद यादव ने लिखा है कि कन्हैया लाल यादव उनके गांव के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जो इस समय लखनऊ में रहते हैं और विगत कुछ ही सालों में इनकी संपति अकूत तरीके से बढ़ी है और कन्हैया लाल यादव अचानक से करीब दो सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। जिनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई किए जाने की अधिकारियों से मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि कन्हैया लाल लखनऊ के कई स्थानों पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिक हैं। इनमें फेमिली रेस्टोरेंट, लाइब्रेरी और कई अन्य प्रतिष्ठान शामिल हैं। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर 2 में इनका बालाजी कॉम्प्लेक्स के नाम से जहां एक भव्य व्यसायिक भवन है, तो पास ही में एक बड़ा सा हॉस्टल भी चल रहा है। वहीं दुबग्गा में आलमनगर रोड पर इनकी बहू शिखा यादव के स्वामित्व की शिखा ऑटोमोबाइल्स और मेडिकल कॉलेज के पास रिलायबल मेडिकल के नाम से शेख मोहम्मद के साथ पार्टनरशिप में एक मेडिकल स्टोर है, जबकि पत्नी कमला यादव उर्फ प्रेमा देवी जुगरबर्ग पार्क के मेन गेट के सामने यादव सदन की स्वामिनी हैं।

वहीं निशातगंज क्षेत्र में करीब 1850 सौ वर्ग फीट के तीन मंजिल व्यवसायिक भवन में संचालित फेमिली रेस्टोरेंट के पुत्र अजय यादव पार्टनर हैं। जबकि शहीदपथ सर्विस लेन पर शिवमन्दिर के पास कठौता रोड पर विजयीपुर में 45 सौ वर्गफुट पर बने दो मंजिल भवन को किराया पर उठा रखा है, जिसमें 1350 वर्ग फुट जमीन नगर निगम की है, पर कब्जा कर रखा है। कन्हैया लाल के पुत्र विजय व पुत्री पूजा द्वारा भी एक अवैध हॉस्पिटल संचालित किए जाने की भी सूचना प्राप्त हुई है। जिसकी गहन जांच में इनकी अकूत संपत्तियां सामने आ सकती हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि शीघ्र ही उनके द्वारा लोकायुक्त व मुख्यमंत्री के यहां भी शिकायत की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000