वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व प्रधान की हत्या कर दामाद ने ससुर की पिटाई का लिया था बदला, जीजा समेत दो साले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक दामाद ने पूर्व प्रधान द्वारा अपने ससुर की पिटाई का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं इस कत्ल को हादसे का रूप देने की भी नाकाम कोशिश की गई। बता दें कि हत्या को अंजाम देने के लिए दामाद ने अपने दो सालों के साथ मिलकर साजिश रची थी। जानकारी के मुताबिक साल 2023 के दिसंबर महीने में भैंस का खेत में घुस जाने के बाद पूर्व प्रधान ने आरोपी के ससुर के साथ मारपीट की थी। इसी बात का बदला लेने के लिए दामाद ने अपने दो सालों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 8 दिन पहले पूर्व प्रधान की एक्सीडेंट में मौत हुई थी, बाद में पता चला कि मौत की पूरी साजिश रची गई थी।

SP ने क्या कहा…

मामले को लेकर फतेहपुर SP उदय शंकर सिंह ने बताया कि 4 अप्रैल को दोपहर 1 बजे के आसपास हुसैनगंज थाने में एक्सीडेंट को लेकर एक सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों द्वारा चार लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत और हादसे की जांच की तो इसमें तीन लोगों के शामिल होने का शक हुआ। उसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तब पुलिस का शक यकीन में बदला। पुलिस ने बताया कि हत्या को हादसे का रूप देकर पूर्व प्रधान को गाड़ी से जानबूझकर रौंदा गया था। जाने को लेकर आरोपियों का मृतक से विवाद हुआ था जिसके बाद दोनों पक्षों में मनमुटाव चल रहा था। इसी वजह से झूठे वर्चस्व की लड़ाई में पूर्व प्रधान की हत्या कर दी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000