कांग्रेस की नूरबानो की दावेदारी से इंडिया गठबंधन में बढ़ेगी रार,रामपुर सीट पर है आजम का दबदबा

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में 10 साल तक चुनावी सियासत से दूर रहने के बाद नवाब खानदान की बहू बेगम नूरबानो ने एक बार फिर से कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर दिया है। नूरबानो की इस घोषणा से जहां रामपुर का सियासी समीकरण बदलेगा,वहीं इस घोषणा के बाद इंडिया गठबंधन में रार बढ़ने की प्रबल संभावना है।

इसके पीछे कारण यह है कि रामपुर लोकसभा समाजवादी पार्टी की सीट मानी जाती है,लेकिन कांग्रेस से नूरबानो की दावेदारी से इंडिया गठबंधन में रार बढ़ सकती है।रामपुर की दो बार सांसद रह चुकीं बेगम नूरबानो ने गुरुवार को कांग्रेसियों के साथ हुई बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ताल ठोंकने की घोषणा कर दी।

नूरबानो की इस घोषणा से सियासी पंडित हैरत में हैं। सियासी पंडितों का कहना है कि इस घोषणा से रामपुर की सियासत में नए समीकरण बनकर तो उभरेंगे ही साथ ही इंडिया गठबंधन में दरार भी बढ़ सकती है। इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, लेकिन रामपुर लोकसभा सीट पर सपा नेता आजम खान का खासा दबदबा रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जब सपा-बसपा गठबंधन था तब भी यह सीट सपा के खाते में गई थी और आजम खान चुनाव जीते थे। जबकि 1999 के बाद से कांग्रेस यहां से एक बार भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है। ऐसे में नूरबानो की घोषणा से सपा-कांग्रेस में रार बढ़ सकती है।

बताते चलें कि नवाब जुल्फेकार अली खान उर्फ मिक्की मियां की मौत के बाद 1996 में बेगम नूरबानो सक्रिय सियासत में उतरीं और पहली बार में ही कांग्रेस के टिकट पर रामपुर लोकसभा की सांसद बनीं। 1998 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मुख्तार अब्बास नकवी ने नूरबानो को हरा दिया था। 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में नूरबानो ने जीत दर्ज की थी।इसके बाद नूरबानो लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाईं।

2004 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ी फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने नूरबानो हरा दिया था। 2009 में भी जयाप्रदा ने नूरबानो को हरा दिया था। 2014 में रामपुर के बजाय नूरबानो मुरादाबाद से कांग्रेस से चुनाव लड़ीं,लेकिन हार का सामना करना पड़ा। अब एक बार फिर नूरबानो ने लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। नूरबानो के पति नवाब जुल्फेकार अली खान कांग्रेस से रामपुर के पांच बार सांसद रहे थे।

-लोकसभा चुनाव में जो भी पार्टी हाईकमान का आदेश होगा, उसी को चुनाव लड़ाया जाएगा। चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। धर्मेंद्र देव गुप्ता, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

इंडिया गठबंधन में अभी सीटों का बंटबारा नहीं हुआ है। गठबंधन और समाजवादी पार्टी का जो भी फैसला होगा वह पूरी तरह सर्व मान्य होगा। जैसा हाईकमान का फैसला होगा वैसा ही किया जाएगा। – आसिम राजा, पूर्व सपा प्रत्याशी, लोकसभा रामपुर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000