बच्ची का कलेजा निकालकर खाया, तंत्र-मंत्र के चक्कर में की हत्या, दंपति समेत चार को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

तांत्रिक के कहने पर बच्ची की हत्या के मामले में फैसला आ गया है। कानपुर देहात की अदालत ने बच्ची का कलेजा निकालकर खाने वाले दंपति समेत चार को उम्रैकद की सजा सुनाई है। साल-2020 में दिवाली की रात घाटमपुर थाना क्षेत्र के भदरस गांव से 6 साल की बच्ची लापता हो गई थी। अगले दिन मासूम का शव वीभत्स अवस्था में बरामद हुआ। नर पिशाचों ने बच्ची का कलेजा निकालकर खाया था। 3 साल तक चली सुनवाई के बाद अदालत ने शनिवार को फैसला सुनाया।

दंपति समेत चार को उम्रकैद की सजा…

परशुराम और सुनैना को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना में सहयोग करने वाले वीरेन और अंकुल को भी आजीवन कारावास की सजा दी गई। शासकीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना को अंजाम औलाद की चाहत में दिया गया था। दंपति को तांत्रिक ने बताया था कि बच्ची का कलेजा निकालकर खाने से संतान का सुख प्राप्त होगा। तांत्रिक के सुझाव पर पति पत्नी ने गांव की एक मासूम बच्ची को दो अन्य लोगों की मदद से अगवा कराया।

तंत्र-मंत्र के चक्कर में बच्ची की-की थी हत्या…

वीरेन और अंकुल को दंपति ने पैसे की लालच दी। लालच में दोनों ने बहाने से बच्ची को कब्जे में लिया। अगवा करने के बाद नशे की हालत में बच्ची से रेप किया गया। रेप के बाद मासूम की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बच्ची का सीना चीरकर कलेजा निकाल लिया। दोनों ने कलेजा परशुराम और सुनैना के हवाले कर दिया। परशुराम और सुनैना ने दिवाली की रात रोटी में लगाकर खा लिया। अगले दिन सुबह मासूम बच्ची का शव बरामद होने पर खूब बवाल हुआ।

संतान सुख प्राप्त करने की थी चाहत…

साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने दंपति समेत भतीजे वीरेन और अंकुल को गिरफ्तार कर लिया। अधिवक्ता प्रदीप कुमार ने बताया कि सुनवाई के दौरान 10 से अधिक लोगों की गवाही हुई। अदालत ने सभी चारों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ 20-20 हजार रुपये का अर्थदंड भी सुनिश्चित किया। पीड़ित पिता ने अदालत के फैसले पर संतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि विभत्स घटना अब किसी अन्य परिवार के साथ ना हो। भले हम बेऔलाद हो गए हों, लेकिन किसी अन्य के साथ रूह कंपा देनेवाली घटना न घटे। उन्होंने कहा कि चारों को फांसी मिलने की उम्मीद थी। बहरहाल, अदालत का फैसला संतुष्ट करने वाला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000