झारखंड और शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश या अज्ञानता,जांच में जुटी पुलिस की छह टीमें,खंगाले सीसीटीवी फुटेज

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में रेलवे लाइन की पटरी पर लोहे का टुकड़ा डालकर झारखंड एक्सप्रेस और शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश थी या फिर चोरों ने मामूली लालच से इस वारदात को अंजाम दिया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले की जांच को छह टीम गठित की हैं। सर्विलांस,स्वाट,एसओजी देहात,खुर्जा नगर और खुर्जा देहात पुलिस के साथ-साथ एसपी देहात की निगरानी में छह टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं।

छह दिसम्बर को भी रखा था गार्डर…

रेलवे ट्रैक पर पुरानी लाइन का गार्डर संदिग्धों ने छह दिसंबर को भी शिव गंगा एक्सप्रेस के आने से पूर्व रखा था। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस के इंजन से भी लोहे का टुकड़ा ट्रैक पर रख दिया था। इसके बाद शनिवार की देर रात भी संदिग्धों ने ऐसी ही वारदात को अंजाम देकर झारखंड एक्सप्रेस के सामने रखा गया। जांच में सामने आया है कि यदि ट्रेन तेज गति से होती तो बड़े हादसा होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

दर्ज हुआ मुकदमा…

सूत्रों के मुताबिक अगर चोर लोहे का गार्डर उठाकर चोरी करने का प्रयास करते तो दोनों ही वारदात स्थानों के पास जंगल है और चोर आसानी से लोहे के गार्डर को उठाकर ले जा सकते थे। गार्डर को काटने के लिए उन्होंने उसे घसीटकर रेलवे ट्रैक पर क्यों रखा। लोहा काटने के कटर और अन्य संसाधनों से भी गार्डर चोरी किया जा सकता था। पुलिस इन सभी तथ्यों की जांच करेगी। पुलिस ने रविवार की देर रात सीनियर सेक्शन इंजीनियर विकास कुमार की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एक दर्जन से अधिक कबाड़ी हिरासत में…

खुर्जा पुलिस टीम ने लगभग एक दर्जन कबाड़ियों और पूर्व में चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए छह टीम गठित की गई हैं। प्रथम दृष्टया यह का चोरों का है। क्षेत्र का बीटीएस उठाया गया है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही रेलवे ट्रैक पर लोहे के टुकड़े रखने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000