भीषण सड़क हादसा: नैनीताल हाईवे पर कार और डंपर की टक्कर, दरवाजा न खुलने पर आठ लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के बरेली के भोजीपुरा में शादी समारोह से घर लौट रहे कार सवार आठ लोगों की भीषण दुर्घटना में जलकर मृत्यु हो गई। शनिवार देर रात अनियंत्रित हुई कार नैनीताल हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड में पहुंची, इतने में सामने से आते डंपर से टकरा गई। तेज धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई।  डंपर चालक तो बचकर भाग गया, मगर कार में सवार सभी यात्री लपटों में फंस गए। देर रात उनके जले हुए शवों के अवशेष निकाले जा सके। पुलिस आशंका जता रही कि कार चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई है।

सभी शव पूरी तरह जले, चालक की पहचान… 

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आग में जले लोगों की पहचान एवं सटीक संख्या स्पष्ट होने में समय लग सकता है। सभी शव पूरी तरह जल चुके हैं। सिर्फ चालक फुरकान की पुष्टि हुई है।   

शादी में जाने के लिए मांगी थी कार…

बहेड़ी के रामलीला मुहल्ले में रहने वाले सुमित गुप्ता किराना दुकानदार हैं। उन्होंने बताया कि नारायणनगला गांव निवासी ग्राहक आसिफ अक्सर दुकान पर आते हैं। उन्होंने शनिवार सुबह अर्टिगा कार (सीएनजी) मांगी थी। कहा था कि भतीजे फुरकान को बरेली में शादी में शामिल होना है। पूर्व परिचय होने के कारण आसिफ के कहने पर कार दे दी थी।  पुलिस के अनुसार, शनिवार रात फुरकान व अन्य लोग बरेली में फहम लान में शादी में शामिल हुए। रात 10.15 बजे समारोह में कुछ लोगों से कहा कि अब घर वापस जा रहे हैं। रात 11 बजे भोजीपुरा थाने से एक किमी बढ़ते ही कार अनियंत्रित हो गई। 

दरवाजा न खुलने से बाहर नहीं निकल पाए…

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति इतनी अधिक थी कि फोरलेन के डिवाइडर का हिस्सा तोड़कर दूसरी साइड में पहुंच गई। उसी दौरान नैनीताल की ओर से डंपर आ रहा था। वह पूरी गति से कार से जा टकराया। इसके चंद सेकंड में कार में आग लग गई। उसमें बैठे लोगों ने चीखकर मदद मांगी, मगर कार के दरवाजे नहीं खुलने से फंसे रह गए।  कुछ राहगीर शीशे तोड़ने को आगे बढ़े, लेकिन ऊंची लपटों के कारण कार तक नहीं पहुंच सके। इस बीच डंपर में भी आग लग चुकी थी। विकराल स्थिति देखकर कुछ लोग पड़ोस के पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लेकर आए। उससे आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी।  आनन-फानन दमकल की दो गाड़ियां बुलाई गईं। आधा घंटा बाद आग तो बुझा दी गई लेकिन, कार सवार सभी आठों लोग जलकर राख में बदल चुके थे। इनमें एक आठ साल का बालक भी है। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि कार मालिक सुमित से आरंभिक जानकारी मिली है। उनका कहना है कि रिश्तेदार की शादी में शामिल होने की बात कहकर फुरकान कार लेकर गए थे। उसमें कौन-कौन सवार था, इसकी जानकारी नहीं है। 

कार मालिक और फुरकान के पिता के बयान विरोधाभासी… 

कार मालिक सुमित का कहना था कि उन्होंने सिर्फ उपयोग के लिए कार दी थी। फुरकान को परिवार समेत शादी में शामिल होना था, इसलिए इनकार नहीं कर सके। दूसरी ओर, पिता भूरे ने बताया कि फुरकान कुछ समय से सुमित की कार के चालक थे। उनके शादी में शामिल होने की चर्चा तो थी, मगर परिवार के सभी सदस्य तो घर में ही है। कार में कौन लोग सवार थे, यह पुलिस पता करे। पुलिस का कहना है कि कार मालिक से पूछताछ की जा रही है। संभव है कि बिना टैक्सी पंजीकरण वह वाहन को किराये पर चला रहा हो। अब दुर्घटना के बाद कार्रवाई से बचने के लिए गुमराह कर रहा हो।  

लाक कार में छटपटाते रह गए सभी यात्री… 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही कार के सभी दरवाजे लॉक हो गए थे। उसमें बैठे लोगों को कुछ देर छटपटाते देखा, इस बीच लपटें और तेज धुआं भर गया। चंद मिनट में सभी जल गए।  एसएसपी ने बताया कि किसी भी शव की पहचान तो दूर, आकार तक समझना कठिन हो रहा। सभी सीटों पर राख के छोटे-छोटे ढेर मिले हैं। आशंका जताई जा रही कि दुर्घटना के दौरान टैंक में आग लगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000