एक ही थाने में तैनात महिला सिपाही से सिपाही ने किया बलात्कार,जान से मारने की देता था धमकी, रिपोर्ट दर्ज

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में महिला सिपाही से दुष्कर्म का हैरतअंगेज मामला सामने आने से पुलिस महकमे में जबरदस्त हड़कंप मच गया है।जिले में तैनात महिला सिपाही से उसी के साथ तैनात सिपाही ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया या। पीड़ित महिला सिपाही ने इस घटना के बारे में पुलिस के उच्चधिकारियों को अवगत कराया। महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला उरई मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर नदीगांव थाने का है जहां एक महिला सिपाही ने अपने साथ तैनात सिपाही कर्मवीर सिंह के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला सिपाही का आरोप है कि उसके साथ तैनात रहे सिपाही कर्मवीर ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। जब भी उसने इस घटना की शिकायत करने का प्रयास किया तो सिपाही ने जान से मारने की धमकी दी,लेकिन आरोपी सिपाही कर्मवीर के ट्रांसफर होने पर घटना की शिकायत पीड़ित महिला सिपाही ने उच्चधिकारियों से की,जिसके बाद नदीगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी। बता दें कि वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कर्मवीर बीते दिनों नदीगांव थाने में तैनात था जहां उसने महिला सिपाही के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था।

महिला सिपाही ने बताया कि दोनों एक ही थाने में तैनात थे। उसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ी और मौके का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि जब भी उसने आरोपी सिपाही का विरोध किया तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला सिपाही ने शिकायत में पुलिस अधिकारियों को इस बात की भी जानकारी दी है कि आरोपी सिपाही शादीशुदा है।डर की वजह से लंबे समय तक शिकायत नहीं की।ट्रांसफर होने के बाद पूरा मामला पुलिस अधिकारियों के सामने रखा।

घटना के बारे में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को जांच के आदेश दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000