अनुप्रिया पटेल मिर्जापुर संसदीय सीट पर स्वयं और रॉबर्ट्सगंज संसदीय सीट से अपना दल एस सांसद पकौड़ी लाल कोल को उतारती हैं या सीट बदलती है अथवा देती हैं, किसी और को मौका

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) ने प्रतापगढ़ संसदीय सीट को छोड़ने के बाद सुरक्षित सीट रॉबर्ट्सगंज को लिया और वहां से पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल को उम्मीदवार बनाया। गठबंधन के तहत अपना दल (एस) को दो सीटें मिलीं थी। इसमें मिर्जापुर से केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल स्वयं उम्मीदावर बनी और रॉबर्ट्सगंज से पकौड़ी लाल कोल को अपना प्रत्याशी बनाया। इस बार पकौड़ी लाल कोल को अपना दल एस अपना उम्मीदवार बनाती है अथवा किसी दूसरे को मौका देती है, यह तय नहीं है। सच बात तो यह है कि अभी सुरक्षित सीट रॉबर्ट्सगंज अपना दल एस के खाते में रहेगी अथवा भाजपा के खाते में जायेगी, इस बात पर भी सहमति नहीं बन सकी है। इसलिए पकौड़ी लाल कोल का टिकट अधर में फंसा है।

आईये जाने कौन हैं, पकौड़ी लाल

पकौड़ी लाल कोल मिर्जापुर के रहने वाले हैं। साल- 2009 में इन्होंने राबर्ट्सगंज सुरक्षित सीट से चुनाव जीता था। उस वक्‍त वे समाजवादी पार्टी में थे। सबसे पहले पकौड़ी लाल को साल- 1998 में ही समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में टिकट भगवती चौधरी को दे दिया। पकौड़ी लाल कोल चुनाव की तैयारी कर चुके थे। इसलिए वह अपना दल से चुनाव में उतर आए और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल- 2002 में पकौड़ी लाल कोल ने बसपा की टिकट से मिर्जापुर के 96 विधान सभा सीट से जीत दर्ज की थी।

एक बार विधायक और दो बार के सांसद पकौड़ी लाल कोल तीसरी बार सांसद बन सकेंगे या उनके राजनीति का सूर्य होगा अस्त

साल- 2004 में हुए लोक सभा मध्यावधि चुनाव में बसपा ने पकौड़ी लाल कोल को टिकट देने का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गई। इससे नाराज पकौड़ी कोल 9 मार्च, 2004 को फिर से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। साल- 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्हें सपा ने प्रत्याशी बनाया और उन्होंने बसपा के रामचंद्र त्यागी को करीब 53 हजार मतों से शिकस्त देकर सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं पकौड़ी लाल कोल साल- 2014 में लोकसभा में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, जिसमें वे तीसरे स्थान पर रहे। मौके की नजाकत को भापते हुए पकौड़ी लाल साल- 2019 में अपना दल (एस) से उम्मीदवार बने और पुनः रॉबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।

बिगड़े बोल पर माफीनामा: अपना दल (एस) के सांसद ने हाथ जोड़कर जनता से मांगी माफी, अनुप्रिया पटेल ने दी थी, हिदायत

अपना दल (एस) सांसद पकौड़ी लाल कोल के विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी जगत में बवाल मच गया था। वीडियो में सांसद पकौड़ी लाल कोल सवर्णों को मंच से अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सांसद को निर्देशित किया कि सांसद पकौड़ी लाल कोल तत्काल जनता से माफी मांगें, जिसके बाद सांसद पकौड़ी लाल कोल ने माफी मांग ली थी। अपना दल-एस के सांसद पकौड़ी लाल कोल के अमर्यादित भाषण का वीडियो वायरल होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए थे। सोनभद्र में ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंगलवार को सदर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। सांसद पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल को तहरीर भी दी थी। प्रदर्शनकारियों ने सांसद को सदन से बर्खास्त करने की भी मांग की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000