ड्यूटी के दौरान सिपाही की चाकू मारकर हत्या; आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस के सिपाही किरणपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ड्यूटी के दौरान बदमाशों ने शुक्रवार रात सिपाही की हत्या कर दी। पुलिस ने उनका शव गली नंबर 13 में लथपथ हालत में पाया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बता दें, शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को पुलिस अधिकारियों की मीटिंग ली। बैठक में राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। उसके अगले दिन ही गोविंदपुरी में दिल्ली पुलिस के सिपाही की हत्या कर दी गई।

आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल…

घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा- दिल्ली में कानून व्यवस्था का इतना बुरा हाल हो गया है कि अब आम लोग तो छोड़िए पुलिसकर्मी तक सुरक्षित नहीं हैं। सरेआम लोगों की हत्याएं की जा रही हैं। लेकिन दिल्ली में कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार BJP के LG और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें दिल्लीवालों की जान की कोई चिंता नहीं है।

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया…

कॉन्स्टेबल किरणपाल 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। मार्च 2024 में उसकी गोविंदपुरी थाने में पोस्टिंग हुई थी। इससे पहले वह किशनगढ़ थाने मेंडेस्क पर थे। बदमाशों ने पुलिस चेक पोस्ट से 200 मीटर की दूरी पर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार…

वहीं, इस हत्या मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही आरोपी की सूचना पुलिस को मिली, टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए मौके पर पहुंची। दोनों तरफ से कई राउंड गोली चली। बदमाश के पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान दीपक के रूप में हुई है। मौके पर क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय सेन भी पहुंचे। अभी तक की पूछताछ में यही पता चला है कि तीन बदमाशों ने कांस्टेबल किरणपाल को पेट्रोलिंग के दौरान पूछताछ करने पर उसके ऊपर हमला कर दिया था, जिसमें चाकू लगने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000