मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर,पूर्व भाजपा विधायक की केस वापसी की अर्जी हाईकोर्ट में मंजूर, उपचुनाव का रास्ता हुआ साफ, कभी भी हो सकती है घोषणा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ी खबर है। जिस याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव नहीं हो सका वह याचिका वापस हो गई है।इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मिल्कीपुर में उपचुनाव को लेकर दाखिल याचिका वापस लेने की मंजूरी दे दी है। इससे मिल्कीपुर में उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

लखनऊ हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले मिल्कीपुर के पूर्व भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ इसे वापस लेने के लिए अपील की थी। इसे सोमवार को अदालत ने मंजूरी दे दी। इसके साथ ही याचिका भी वापस हो गई है।हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई कर रहे जस्टिस पंकज भाटिया की एकल पीठ ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है।जिस दिन उपचुनाव घोषित हुए थे उसके अगले दिन ही भाजपा प्रत्याशी रहे बाबा गोरखनाथ ने याचिका वापस लेने के लिए हाईकोर्ट में अर्जी लगाई थी। बाद में सपा ने अड़ंगा लगा दिया था।

माना जा रहा है कि कोर्ट से याचिका वापस होने से चुनाव आयोग कभी भी मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव का ऐलान कर सकता है। विधानसभा की किसी सीट को छह महीने तक ही रिक्त रखा जा सकता है।मिल्कीपुर से विधायक रहे अवधेश प्रसाद के जून में सांसद बनने के बाद से यह सीट रिक्त है। अगले महीने अवधेश प्रसाद के इस्तीफे को छह महीने पूरे हो जाएंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि दिसंबर में यहां चुनाव हो सकता है।

बताते चलें कि मिल्कीपुर से पूर्व भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ एक याचिका दाखिल की थी। याचिका में बाबा गोरखनाथ ने 2022 में मिल्कीपुर सीट से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती दी थी। उनका कहना था कि अवधेश प्रसाद के नामांकन पत्रों में विसंगतियां हैं।

हाईकोर्ट के आदेश के बाद पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ ने कहा कि आज मेरी और एक अन्य निर्दलीय की चुनाव याचिका वापस हो गई है। हम चाहते हैं कि मिल्कीपुर की जनता सफर न करे और वहां जल्द चुनाव हो।बाबा गोरखनाथ ने कहा कि चुनाव आयोग जल्द आज के फैसले का संज्ञान लेगा और चुनाव की घोषणा होगी। भाजपा वहां पर बड़े अंतर से जीतेगी। इस दौरान उन्होंने सपा पर हमला भी बोला। कहा कि याचिका वापसी के विरोध पर वकील न खड़ा करने की बात कहने वालों का पर्दाफाश भी हो गया है।

ज्ञात हो कि यूपी में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना था,लेकिन उपचुनाव घोषणा के समय याचिका की वजह से मिल्कीपुर में उपचुनाव रोक दिया गया था। दो दिन पहले ही 23 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आए हैं। इसमें भाजपा को सात सीटों पर विजय मिली। सपा को महज दो सीटें हासिल हुईं।नौ सीटों के उपचुनाव परिणाम सपा और भाजपा को कई सबक सिखा गए। करहल और कुंदरकी में भाजपा जहां वोटबैंक बढ़ाने में कामयाब रही, वहीं गाजियाबाद और मझवां में जीत दोहराने के बावजूद घटे वोटबैंक ने उसके लिए चुनौती बढ़ा दी है। दूसरी ओर सपा भले ही करहल और सीसामऊ सीट बचाने में कामयाब रही हो, लेकिन घटा वोटबैंक उसके लिए भी खतरे की घंटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मेरठ और मेरठ मुजफ्फरनगर पुलिस का ऑनलाइन ठगी का अनोखे सिंडिकेट का हुआ खुलासा, एक दरोगा सस्पेंड     |     सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है, त्रुटिपूर्ण याचिका हुई वापस     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000