महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज में दिव्यांग मां-बेटे की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी किशन रावत ने पूछताछ में बतासूत्रों का कहना है कि हत्या करने के बाद आरोपी महिला के घर से निकला और दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। कुछ दूरी पर झाड़ियों में शौच कर रहे युवक ने उसे बाहर निकलते देख लिया था। या कि उसने हत्या के बाद महिला के शव के साथ दरिंदगी की थी। उसने सलवार से महिला का गला कसा था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

कुछ देर बाद गांव में दोहरे हत्याकांड की खबर फैली तो युवक हैरान रह गया। वह गांव के एक व्यक्ति के यहां काम करता है। युवक ने मालिक को किशन के बारे में बताया। धीरे-धीरे किशन का नाम चर्चा में आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किशन की तलाश की, पर उसका फोन बंद था। हत्या करने के बाद किशन दोस्त के पास पहुंचा और उसे मोहनलालगंज तक छोड़ने की बात कही। दोस्त उसे मोहनलालगंज तक छोड़कर आया। हालांकि, किशन ने उसे घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।

महिला के बेटे पर डंडे से किया हमला 

छानबीन में सामने आया कि घर में घुसते ही किशन आक्रामक हो गया और महिला से जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान महिला का बेटा कुछ दूरी पर था। महिला ने किशन का नाम लेते हुए उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। बेटा किशन का नाम सुनकर शोर मचाने लगा। हालांकि, घर के पास फॉगिंग होने के कारण उसकी आवाज दब गई। किशन ने गला दबाकर महिला को पटक दिया, जिससे वह बेसुध हो गईं। इसके बाद वह महिला के बेटे को खींचकर थोड़ी दूर ले गया। फिर पैंट उतारकर डंडे से उसकी पिटाई करने के बाद गला कसकर पानी के टब में डाल दिया। इसके बाद उसने महिला के शव के साथ दरिंदगी की।

शव के पास बैठकर पी थी शराब

वारदात के समय किशन नशे में धुत था। वह शराब की बोतल भी साथ ले गया था। पूछताछ में सामने आया कि हत्या व दुष्कर्म के बाद उसने शव के पास बैठकर शराब भी पी थी। फिर पान मसाला खाया और आराम से निकल गया। उसका घर महिला के मकान से महज 50 मीटर दूर है। वह अक्सर उसकी दुकान पर पान मसाला लेने आता था। किशन के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी किशन की करतूत से हैरान है।

मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी

मोहनलालगंज में दिव्यांग मां और बेटे की हत्या करने के आरोपी किशन रावत को बुधवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह राजमिस्त्री का काम करता है। पुलिस को देखते ही किशन ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में किशन के बाएं पैर में गोली लगी।

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक, पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में थीं। देर रात सूचना मिली कि किशन हुल्लास खेड़ा इलाके में देखा गया है। वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने गोली चला दी। इससे सिपाही अमित घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए किशन को अस्पताल भिजवाया गया है। छानबीन में सामने आया है कि वह पत्नी के साथ भी अभद्रता करता था। उसकी पिटाई से पुलिस का कहना है कि दिव्यांग महिला के निजी अंगों के पास चोट के निशान मिले हैं। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी। मौके से तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

यह था पूरा मामला

राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना इलाके के सिसेंडी गांव में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घर में घुसकर एक दिव्यांग मां और उसके बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। मौत से पहले मां और बेटे ने बचने के लिए काफी संघर्ष किया था।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी:एक कमरे में मां-बेटे, देवर की लाश मिली:तीनों के गले पर जख्म, हाथ की नसें कटीं     |     सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई निजी बस, 27 श्रद्धालु घायल; सीतापुर से मनौना धाम जा रहे थे सभी     |     प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ने पर बहू ने की सास की बेरहमी से हत्या,छह दिन बाद कब्र से निकाली गई लाश     |     महिला की लाश के साथ की दरिंदगी, शवों के पास बैठकर शराब पी; दिव्यांग मां-बेटे की हत्या में नया खुलासा     |     प्रतापगढ़ में बारात से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, दो ब्लॉक कर्मचारियों की मौत, दो प्रधानों की हालत नाजुक     |     सीएम योगी आये एक्शन में, एलपीजी की कालाबाजारी पर शुरू हुआ यूपी में महाअभियान     |     लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 20 दिन में फर्राटा भरने लगेंगी गाड़ियां, सफर करने को हो जाइए तैयार     |     एक दुल्हन, दो दूल्हे, फिर भी हाथ नहीं हुए पीले, दोनों ही बरात वापस लौटी     |     4 साल के बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई मां, गन्ने से जबड़े पर किए ताबड़तोड़ हमले,भागा तेंदुआ     |     प्रतापगढ़ में पेशी पर आए कुख्यात अपराधी ने अपना सिर फोड़ा अपना चेहरा लाॅकअप में लोहे के दरवाजे व दीवार से टकराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000