साइबर ठगों ने ई-सिम एलॉट करा बैंक खाते से निकाले 1 करोड़ 28 लाख रुपये…

कानपुर।  साइबर ठग लोगों के बैंक खाते से रुपये उड़ाने के नए-नए तरीके निकाल रहे हैं।  अब ई सिम एलॉट कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ किया जा रहा है. ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया है।  साइबर ठगों ने गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान को सरकारी योजनाओं से संबंधित एपीके फाइल का लिंक भेज उनका मोबाइल हैक कर लिया।  फिर ई-सिम निकलवाकर उनके खाते से 1.28 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

जब उनका सिम बंद हो गया तो उन्हें इसकी जानकारी हुई।  बैंक खाता चेक किया तो बड़ी धनराशि निकाल ली गई थी।  इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नजीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले गुरुद्वारा बन्नो भाई साहब के पूर्व प्रधान मोकम सिंह ने बताया कि बीते 23 अगस्त को उनके व्हाट्सएप पर पीएम किसान योजना, आरटीओ चालान समेत अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित एपीके फाइल का लिंक किसी ने भेजा।  जैसे ही उन्होंने मोबाइल में उस फाइल को डाउनलोड किया।  कुछ घंटे बाद ही उन्हें ई-सिम लेने का मैसेज आया।  जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया।

बताया कि, इसके बाद रविवार सुबह अचानक उनका सिम बंद हो गया।  छुट्टी होने के कारण वह सिम बंद होने की शिकायत कंपनी में नहीं करा पाए। बताया कि इस बीच शातिर ठगों ने उनके मोबाइल से नेट बैंकिंग के जरिए 1.28 करोड रुपये पार कर दिए।  सोमवार सुबह नेटवर्क कंपनी के ऑफिस में संपर्क करने पर जानकारी हुई कि शातिर ठगों ने ई-सिम एलॉट करा ठगी की घटना को अंजाम दिया है।  उन्होंने इस मामले में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इस पूरे मामले में एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि, पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है।  कहा कि अगर उनके फोन पर अनजान नंबर से कोई भी एपीके फाइल लिंक आता है तो उसे डाउनलोड न करें।  न ही अपना ओटीपी किसी को शेयर करें।  इसके साथ ही अपने मोबाइल फोन को किसी भी अनजान शख्स के हाथ में न दें, ताकि आपके मोबाइल से किसी भी तरीके की छेड़छाड़ न हो सके।  अगर आपके मोबाइल पर सिम एलॉट का कोई भी मैसेज आता है तो बिना देर किए इसकी जानकारी सिम कंपनी को दें और उनसे संपर्क करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000