दिल्ली फिर पानी-पानी, कई सड़कों पर जलभराव ,नोएडा-फरीदाबाद में ऐसा है हाल

दिल्ली-एनसीआर में हाल के दिनों में लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्ली समेत नोएडा और फरीदाबाद में रुक-रुक क बारिश हो रही है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में इन दिनों बारिश का सिलसिला जारी है। भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं नोएडा में भी सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

फरीदाबाद में सुबह से मूसलाधार बारिश 

फरीदाबाद में पिछले तीन दिनों रुक रुक कर से बारिश हो रही है। आज बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 से तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद दिल्ली मथुरा रोड पर पानी भर गया। करीब 1 घंटे की बारिश से काफी ज्यादा जल भराव हो गया। जहां लोगों को एक तरफ गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

झमाझम बारिश से दिल्ली हुई कूल-कूल

बीते मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की रफ्तार को थाम लिया। सुबह से शुरू हुई बारिश ने आईटीओ, कनॉट प्लेस, आश्रम, और द्वारका में जलभराव के कारण लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया। सड़कों पर पानी भरने से वाहन रेंगते नजर आए। कई लोग अपने दफ्तर समय पर नहीं पहुंच सके। मौसम विभाग के अनुुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में 10.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, मंगलवार शाम 5:30 बजे तक 1.6 एमएम बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज ऐसा रहेगा दिल्ली और आस-पास के इलाकों में मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम के समय एक या दो बार हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में छिटपुट बादलों की आवाजाही के बरकरार रहने का अनुमान जताया है। इस हफ्ते हवा के भी साफ सुथरी बनी रहने की संभावना है।

अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 12 साल में यह तीसरा मौका है, जब अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल भी सफदरजंग मौसम केंद्र में सामान्य से 67 फीसदी बारिश हुई थी। दिल्ली में इस बार पहले की तुलना में बारिश के पैटर्न में ज्यादा एकरूपता देखने को मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार दूसरा साल है जब अगस्त में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले वर्ष कुल मिलाकर 390.3 मिमी बारिश हुई थी, जबकि सामान्य तौर पर 233.1 मिमी बारिश होती है। इससे पहले 2020 में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस बार अगस्त में अब तक सामान्य से 61 फीसदी ज्यादा हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000