दरोगा जी ने हजारों रुपये लेकर भी युवक को भेजा जेल महिलाओं ने दरोगा का किया ऐसा हाल

बलिया। दरोगा जी ने एक युवक को जेल जाने से बचने के लिए रुपयों की डिमांड रखी। दरोगा जी के बुलावे पर जब युवक जेल जाने से बचने के लिए 18000 रूपये देने को पहुंचा तो दरोगा जी ने रुपए लेकर तो अपनी अंटी में लगा लिए और युवक को गांजा बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल यात्रा पर रवाना कर दिया। बाद में चौकी इंचार्ज दरोगा जी जब जेल भेजे गए युवक के इलाके में पहुंचे तो महिलाओं ने दरोगा जी को घेर लिया और खरी-खोटी सुनाते हुए उनकी बुलेट बाइक की चाबी छीन ली। बाद में मिन्नतें करते हुए दरोगा जी ने महिलाओं से अपनी चाबी वापिस ली। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ा खेल खेलने वाले दरोगा जी को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के विवादित दरोगा एवं सोनाडीह के इंचार्ज दिनेश शर्मा का एक ऑडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो के मुताबिक दरोगा जी ने एक युवक को फोन किया और उसे बताया कि उसके खिलाफ पुलिस को गांजा बेचने की शिकायत मिली है। दरोगा जी ने गांजा बेचने के जुर्म में जेल जाने से बचने के लिए युवक के सामने 18000 रूपये का ऑफर रख दिया और कहा कि वह रुपयों का इंतजाम करें और जब मैं फोन करूं तो वह आ जाए।

जेल जाने से बचने के लिए युवक ने इधर उधर से रुपयों का बंदोबस्त किया और दरोगा के फोन आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही दरोगा ने फोन किया घबराया युवक रुपए लेकर उनके पास पहुंच गया। दरोगा जी ने शातिराना अंदाज में दिए गए रुपए तो अपनी अंटी में लगा लिये। लेकिन इसके साथ-साथ दरोगा ने गांजा बेचने के जुर्म में युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। लिखा पढ़ी करने के बाद जब दरोगा युवक के इलाके में पहुंचे तो पहले से ही मामले से गुस्साई महिलाओं की दरोगा की बुलेट बाइक को चारों तरफ से घेर लिया और खरी-खोटी सुनाते हुए हाथापाई कर उनकी बुलेट की चाबी छीन ली। दरोगा जी महिलाओं द्वारा चाबी छीन लिये जाने के बाद वहां सं पैदल ही जाने को मजबूर हुए। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों को साथ लेकर पहुंचे दरोगा जी ने जब महिलाओं के सामने मिन्नत की तो उन्होंने बुलेट की चाबी वापिस दे दी। मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक के पास तक पहुंच गया। दरोगा की घूसखोरी के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने देर रात आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000