गौतम बुद्ध नगर लापरवाही और अधिकारियों से दुर्व्यवहार के आरोप में कासना कोतवाली में कार्यरत एक दरोगा को डीसीपी ने किया निलंबित By Ramesh Tiwari Rajdar On Sep 4, 2022 497 ग्रेटर नोएडा के डीसीपी ने कार्य में लापरवाही और अधिकारियों से दुर्व्यवहार के आरोप में कासना कोतवाली में कार्यरत एक दरोगा को निलंबित किया है। डीसीपी द्वारा बुधवार को अजायबपुर चौकी इंचार्ज को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया था। डीसीपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरोगा सुमित कुमार निलंबित डीसीपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कासना कोतवाली में कार्यरत दरोगा सुमित कुमार को निलंबित किया गया है। दरोगा द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही थी और अधिकारियों के साथ उनका व्यवहार अच्छा नहीं था। जिसके चलते दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। लापरवाही बरतने का आरोप उधर बुधवार को डीसीपी द्वारा अजायबपुर चौकी इंचार्ज को भी निलंबित किया गया था। दरोगा पर एक गुमशुदगी के मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। उन्होंने कहा अगर कोई भी पुलिसकर्मी लापरवाही करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। समाचार 497 Share