तालाब में मिलीं मां-दो बेटियों की लाशें, ससुराली फरार; पिता बोले- बेटा न होने पर की गई हत्या

यूपी के बहराइच में विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियों के शव तालाब से मिले हैं। मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर बेटा न होने पर प्रताड़ित करने और दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या करके शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोट बाजार निवासी बजरंगी लाल गुप्ता के पुत्र विष्णु गुप्ता पयागपुर बस स्टॉप के पास किराये के मकान में रहकर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उनके मकान के पीछे एक गहरा तालाब है। शनिवार देर रात आसपास के लोगों को अचानक तालाब में कुछ गिरने की जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पता चला कि विष्णु की पत्नी आशा उर्फ मीनू (35), अपनी बेटी नंदिनी (7) और प्राची (2) के साथ तालाब में डूब रही है।

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया शव

इस पर गांव के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई। किसी तरह महिला और एक बच्ची को देर रात बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक आशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। नंदिनी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे छोटी बच्ची प्राची का शव रविवार सुबह करीब 11 बजे गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया।

खबर मिली तो खैरीघाट के शिवपुर निवासी आशा के पिता कन्हैया लाल पहुंचे। उन्होंने पयागपुर थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि उनकी बेटी आशा की शादी करीब 12 वर्ष पहले विष्णु गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद लगातार बेटियों का जन्म होने के कारण ससुराली उसे ताना देते था। दहेज की मांग की जाती थी। बीमारी के समय भी पैसों का दबाव बनाया जाता था। पति और ससुरालवाले लड़का न होने के कारण बेटी को प्रताड़ित करते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

केस दर्ज… ससुरालवाले फरार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि यह आत्महत्या है या हत्या। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब बताए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000