महिला प्रोफेसर के साथ गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म, प्रापर्टी टैक्स इंस्पेक्टर और दोस्तों ने की वारदात

अमृतसर नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर सीताराम चतरथ सहित चार लोगों के खिलाफ महिला थाने की पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी देने और नशीले पदार्थ देने के आरोप में केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पता चला है कि पीड़िता एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर है और पिछले कुछ साल से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है।

महिला थाने की पुलिस ने जांच के बाद निगम के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर सीताराम चतरथ, उसके सहयोगी अमरदीप सिंह लाडी, जसप्रीत कौर, दीक्षा और कुछ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पता चला है कि बीते साल की 25 फरवरी को हुई इस घटना के दौरान महिला को गंभीर चोटें लगी थीं और इस बारे में मेडिकल रिपोर्ट भी शिकायत के साथ संलग्न की गई है।

महिला प्रोफेसर ने बीते साल अक्टूबर 4 को पुलिस कमश्निर गुरप्रीत सिंह भुल्लर को शिकायत दी थी और बताया था कि उसका अपने पति के साथ तलाक और घरेलू हिंसा को लेकर केस चल रहे हैं। वह काॅलेज हाॅस्टल में ही रहती है। काॅलेज में चुनाव ड्यूटी के दौरान उसकी मुलाकात सीताराम चतरथ के साथ हुई थी।

आरोपी ने बताया था कि वह नगर निगम में बड़ा अफसर है और उसके पति और ससुरालियों को अच्छी तरह से जानता है। आरोपी ने 24 फरवरी को उसे अपने नगर निगम के दफ्तर रंजीत एवेन्यू में बुलाया था। इसके बाद आरोपी ने बताया कि वह उसके साथ अकेले में बात करना चाहता है। अगले दिन आरोपी इंस्पेक्टर उसे कार में बैठाकर कत्थूनंगल ले गया।

रास्ते में उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर चतऱथ ने उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। उसने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। अंधेरा होने पर उसने हॉस्टल जाने की जिद की। रास्ते में सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने कार सड़क किनारे रोकी और खुद कहीं चला गया।

इस बीच कार में चार पांच व्यक्ति आकर घुस गए। उसके साथ छेड़छाड़ की गई। इसके बाद चतरथ भी आ गया और सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी अमृतसर पहुंच गया। फिर उसने अपने साथी अमरदीप लाडी, जसप्रीत कौर और दीक्षा को भी बुला लिया। उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे। उसे हाॅस्टल छोड़ दिया गया लेकिन उसकी हालात ठीक नहीं थी। उसे काॅलेज स्टाफ ने अस्पताल भर्ती करवाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000