सदर विधायक के रिश्तेदार सराफा व्यापारी का फंदे पर मिला शव, रेस्टोरेंट संचालक से हुआ था विवाद

बिल्सी। सदर विधायक व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के रिश्तेदार व युवा सराफा व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों में चीत्कार मच गया। उनके घर पर व्यापारी और रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई। सदर विधायक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के मोहल्ला छह निवासी अमित वार्ष्णेय (40) पुत्र रामेश्वर वार्ष्णेय की मेन मार्केट में पटेल चौक से कुछ दूरी पर ज्वैलरी की दुकान है। वह पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता के साढ़ू के बेटे थे। उनकी पत्नी बरेली गईं थीं। मंगलवार को वह और उनकी मां राजेश्वरी देवी ही घर पर थीं। अमित वार्ष्णेय मंगलवार रात घर पर सोए थे लेकिन सुबह नहीं उठे। बुधवार सुबह घर की पहली मंजिल पर बने हॉल में उनका शव फंदे पर लटका मिला। छत पर गईं उनकी मां राजेश्वरी देवी ने शव देखा तो उनकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंच गए। सराफा व्यापारी का शव फंदे पर मिलने की सूचना नगर में फैल गई। उनके साथी व्यापारी और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर महेश चंद्र गुप्ता, उनके बेटे विश्वजीत गुप्ता पहुंच गए। बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची।

मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फारेंसिक टीम को बुलाया। पुलिस ने व्यापारी की मां से जानकारी की। माना जा रहा है कि व्यापारी ने आत्महत्या की। मां ने पुलिस को बताया कि उन्हें आत्महत्या के बारे में कुछ नहीं पता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। व्यापारियों ने बताया कि मंगलवार रात अमित वार्ष्णेय का नगर के एक रेस्टोरेंट संचालक से विवाद हो गया था। जिसके बाद फैसला भी हो गया था। हो सकता है कि उसी विवाद को लेकर अमित वार्ष्णेय ने फंदा लगाकर जान दी हो। बिल्सी कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने बताया कि युवक का शव फंदे पर मिला था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000