उत्तरप्रदेशसीतापुर कोहरा बना काल: ट्रैक्टर और पिकअप में जोरदार टक्कर, लगी भीषण आग By Pratibha Rajdar Last updated Nov 14, 2024 163 सीतापुर। रात से शुरू हुआ घना कोहरा काल बन गया। सीतापुर जनपद के रेउसा इलाके में ट्रैक्टर और पिकअप वाहन आपस मे भिड़ गए। वाहन टकराते ही आग लग गई। आप इतनी बढ़ गई कि मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। रेउसा पुलिस ने अग्निशमन विभाग कीबताया जाता है कि रेउसा की तरफ से गन्ने से भरी ट्रैक्टर- ट्राली आ रही थी। तम्बोर की ओर से प्लाई से भरी पिकप जा रही थी। रेउसा थाना क्षेत्र में रेउसा- तम्बोर मार्ग पर भिठोली और खुरवलिया के बीच घने कोहरे के कारण दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में आग लग गई। ऐसे में ट्रैक्टर जलने लगा। ट्रैक्टर से निकलती लपटों की चपेट मे पिकअप में लगी प्लाई भी आ गई। सूचना मिलने पर रेउसा पुलिस मौके पर पहुंची पीछे से अग्निशमन विभाग की टीम आ गई है। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। टीम को मौके पर बुलाया। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समाचार 163 Share